Showing posts with label नरेंद्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label नरेंद्र मोदी. Show all posts

Friday, 27 March 2015

भारत की ली क्वान यू को श्रदांजलि, राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा

सिंगापुर के संस्थापक और पहले प्रधानमंत्री ली क्वान यू को श्रद्धांजलि देते हुए भारत सरकार में 29 मार्च 2015 को राष्ट्रीय शोक घोषणा की गई है। रविवार को पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाएगा। इस दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन के कार्यक्रम नहीं होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मार्च को ली क्वान यू के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सिंगापुर भी जा रहा हैं। ली क्वान यू का निधन सोमवार (23 मार्च) को हो गया था, वे 91 साल के थे।

ली क्वान यू का 29 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के राष्ट्र अध्यक्षों के ली क्वान यू के अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है।

ली क्वान यू का पार्थिव शरीर सिंगापुर के संसद भवन में रखा गया है, ताकि आम जनता उनके आखिरी दर्शन कर सके। ली की मौत पर विश्व के कई नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘वह एक दूरदृष्टि वाले राजनेता और एक अग्रणी नेता थे। ली क्वान यू का जीवन सभी लोगों को बहुमूल्य शिक्षा देता है। उनके निधन का समाचार दुखद है।’

 

Thursday, 26 March 2015

पीएम से मिले नीतीश, बिहार के लिए मांगा 'विशेष दर्जा'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साउथ ब्लॉक में हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बिहार की मदद की मदद करने का आश्वासन दिया है। बिहार के मुखिया नीतीश शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि बिहार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। बिहार को केंद्र से मदद की दरकार है। साथ ही नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी अपील की, ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। यह बिहार के विकास को लेकर एक गैर राजनीतिक मुलाकात थी।

Monday, 23 March 2015

मोदी की पाक को बधाई, कहा-आतंक मुक्‍त माहौल में सुलझाएं मसले

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान दिवस पर ट्वीट कर पड़ोसी मुल्क को बधाई दी है। पीएम ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चिट्ठी भी लिखी है और कहा है कि आतंक मुक्त माहौल के बीच बातचीत से सभी मुद्दों को सुलझाया जा सकता है।

वहीं, राजधानी दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में आज मनाए जा रहे पाकिस्तान दिवस में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को न्योता भेजे जाने और उनके शरीक होने का विरोध हो रहा है। शिवसेना ने अलगावादी लीडर्स के समारोह में शामिल होने के विरोधस्वरूप राजधानी में प्रदर्शन किया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा पाक हाई कमिश्नर का अलगाववादी नेताओं को बुलाना भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए। वहीं, इस मुद्दे पर पाकिस्तान से पहले ही नाराज चल रहे भारत की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

भारत में पाकिस्तान के उच्च आयुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के संबंधों को सामान्य करने और मिलकर शांति एवं स्थिरता के नए युग की शुरूआत करने का सही समय है। पाकिस्तान भारत के साथ मिलकर बातचीत के जरिए हर मुद्दा [जम्मू-कश्मीर मामला भी] सुलझाना चाहता है।

हुसैनीवाला में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे मोदी, अमृतसर पहुंचे

शहीद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हुसैनीवाला में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देंगे। मोदी अमृतसर पहुंच गए हैं। यहां से वह सीधे फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला बार्डर जाएंगे वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शाम को मोदी अमृतसर जाएंगे और श्री हरमंदिर साहिब, दुर्गयाना मंदिर व जलियावाला बाग में माथ टेकेंगे।

बताया गया है कि पीएम मोदी आज दोपहर पंजाब के फिरोजपुर में हुसैनीवाला पहुंचेंगे। हुसैनीवाला में तीनों शहीदों की समाधि है। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने देश के तीन महान सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी थी।शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर दो बजे अमृतसर में स्वर्ण मंदिर मत्था टेकने जाएंगे। इसके बाद वह शहीदों को श्रद्धांजलि देने जालियांवाला बाग भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी सोमवार को पहली बार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने कहा कि मोदी सोमवार दोपहर अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और हेलीकॉप्टर से फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला जाएंगे। 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फांसी देने के बाद इन तीनों क्रांतिकारियों का का अंतिम संस्कार हुसैनीवाला में किया गया था। मोदी चंडीगढ़ से लगभग 260 किलोमीटर दूर और भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित हुसैनीवाला में एक 'श्रद्धांजलि सभा' को भी संबोधित करेंगे।

Thursday, 12 March 2015

'मॉरीशस के विकास और साइबर सिटी के निर्माण में मदद करेगा भारत'

द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए मॉरीशस यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वहां की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2020 तक भारत का 100 GW सोलर ऊर्जा का लक्ष्य है। उन्होंने मॉरीशस को मजबूत बनाने, साइबर सिटी के निर्माण और एक ग्लोबल संस्था बनाने में भी सहयोग करने का वादा भी किया।

पीएम ने आगे कहा कि ''आपके राष्ट्रीय दिवस में आना सम्मान की बात है। स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल आजादी का जश्न ही नहीं मनाते, बल्कि आजादी के कारक संघर्ष और बलिदान को भी याद करते हैं। आज भारत के लिए भी विशेष है। आज ही महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत की थी।''

उन्होंने कहा कि हम आपके बलिदान को भी याद करते हैं। मॉरीशस ने खुद को एक लोकतंत्र के उज्ज्वल प्रकाश स्तम्भ के रूप में खड़ा किया है। मैं यहां केवल दोनों देशों के रिश्तों में मधुरता का जश्न मनाने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी उपब्धियों के सम्मान में भी खड़ा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि आज सुबह मैं गंगा तलाब गया, क्योंकि गंगा से मेरा खास नाता है। दोनों देशों में काफी समानताएं हैं। दोनों देशों में एक साथ होली और दिवाली होती है। दोनों देशों में पूर्ण बहुमत की सरकार है। दोनों देशों की संसद में महिला स्पीकर हैं।

Tuesday, 10 March 2015

सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका से मजबूत संबंध हमारी प्रा‍थमिकता: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका की पांच दिनों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। अपनी इस यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तहत उनका लक्ष्य तीनों देशों के साथ मधुर संबंध बनाना है। उन्होंने कहा कि 1981 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली सेशेल्स यात्रा है। पीएम ने कहा कि सेशेल्स से भारत के काफी पुराने और मधुर संबध रहे हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति जेम्स मिशेल से मिलने को बेताब हैं।

मोदी ने कहा कि वह मॉरिशस के स्वतंत्रता दिवस समारोह में खुद को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। यह समारोह 12 मार्च को होना है। अपनी यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। मॉरिशस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक छोटा भारत जैसा है और उनका मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और मधुर बनाना है। पीएम इस दौरे के दौरान श्रीलंका भी जाएंगे। 1987 के बाद से वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो श्रीलंका के दौरे पर जा रहे हैं।

श्रीलंका की यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह वहां पर विभिन्न नेताओं और पार्टी प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अपनी इस यात्रा से वह दोनों देशों के बीच नया अध्याय लिखेंगे। नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्र जाफना का दौरा भी करेंगे। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने बताया कि श्रीलंका के साथ मछुआरों की स्थिति से लेकर आर्थिक सहयोग तक के तमाम मुद्दे पर बातचीत होगी।

Monday, 9 March 2015

मसर्रत पर महाभारत, पीएम बोले- ऐसी कोई हरकत बर्दाश्त नहीं

लगाववादी नेता मसर्रत आलम की रिहाई के मुद्दे पर संसद में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने लोकसभा में मसर्रत का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा। पहले तो सरकार ने गृहमंत्री से काम चलाने की कोशिश की। लेकिन विपक्ष पीएम के बयान के लिए अड़ा रहा। विपक्ष की मांग पर पीएम ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा जम्मू में सरकार में हिस्सेदार है, उसकी आलोचना का पूरा हक विपक्ष को है। लेकिन सरकार आपको आश्वस्त करना चाहती है कि ऐसी किसी भी हरकत को स्वीकार नहीं करती है। हमेशा संविधान की मर्यादाओं में कदम उठाए जाते रहे हैं। अब भी उठाए जा रहे हैं और आगे भी उठाए जाते रहेंगे।

पीएम ने कहा कि ये आक्रोश किसी एक दल का नहीं है। यह आक्रोश पूरे देश का है और देश की एकता-अखंडता के लिए जो भी आवश्यक होगा, उस पर सरकार पीछे नहीं हटेगी। जम्मू-कश्मीर सरकार के निर्णय के बारे में भारत सरकार को कोई जानकारी नहीं थी। अलगाववादी समर्थकों को हम हमारा आक्रोश अभिव्यक्त करते हैं।जम्मू-कश्मीर सरकार ने केन्द्र से कोई सलाह नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि कुछ बातों पर हमने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद उसे सदन के पटल पर रखा जाएगा।

गृहमंत्री ने कहा कि हम राजनीति सरकार नहीं देश बनाने के लिए करते हैं। मसर्रत अालम की रिहाई के बारे में जैसे ही सरकार को जानकारी हुई। सरकार ने तुरंत उसकी रिपोर्ट मंगवाई। रिपोर्ट के मुताबिक 1995 से अब तक उसके ऊपर कुल 27 मामले दर्ज हैं। उसे 2010 में गिरफ्तार किया गया था।

Saturday, 7 March 2015

'कैसे अच्छे दिन, अब तो श्रीलंका भी हमें धमकी देने लगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे द्वारा भारतीय मछुआरों को गोली मारने के विवादास्पद बयान दिए जाने पर कड़ी राजनीतिक प्रकियाएं सामने आ रही हैं। डीएमके के वरिष्ठ नेता टी के एस एलांगोवन ने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा, पीएम मोदी को इस मसले पर बात करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी बयानबाजी दोबारा न हो सके।

उधर, कांग्रेस ने इस बयान पर प्रधानमंत्री को ही घेर लिया है। पार्टी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि ये किस तरह के अच्छे दिन हैं, जब श्रीलंका ने भी हमें चेतावनी देना शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के साथ रिश्ते मजबूत करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के बीच द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने भारतीय मछुआरों पर बेहद तल्ख बयान दे डाला। सिंघे ने कहा कि अगर भारतीय मछुआरे उनके जल क्षेत्र में आते हैं, तो उन्हें गोली मारी जा सकती है।

भारतीय मछुआरों को गोली मारने के बयान पर भारत खफा, सुषमा उठाएंगी मुद्दा

श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के बीच द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने भारतीय मछुआरों पर बेहद तल्ख बयान दे डाला है। सिंघे ने कहा है कि अगर भारतीय मछुआरे उनके जल क्षेत्र में आते हैं, तो उन्हें गोली मारी जा सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को श्रीलंका जाने वाले हैं। इससे पूर्व ही एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए सिंघे ने ऐसा कहकर विवाद खड़ा कर दिया है।

श्रीलंकाई पीएम की विवादित टिप्पणी को भारत सरकार भी गंभीरता से लेती दिख रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि पीएम से पूर्व श्रीलंका दौर पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने समकक्ष के सामने इस मुद्दे पर उठाएंगी। उन्होंने कहा कि यह एक मानवीय और और भावनात्मक खबर है। भारत-श्रीलंका शांतिपूर्ण और राजनयिक तौर-तरीकों से साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर सकते हैं।

Tuesday, 3 March 2015

संसद में मुफ्ती के बयान की निंदा करें पीएम मोदी: खड़गे

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में जम्मू एवं कश्मीर के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के विवादित बयान की निंदा करें। मुफ्ती ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद कहा था कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव के पीछे पाकिस्तान और हुर्रियत नेताओं का हाथ रहा।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में मुफ्ती के बयान से पल्ला झाड़ लिया था। उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार और भाजपा जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के बयान से इत्तेफाक नहीं रखती है। पाकिस्तान में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के पीछे चुनाव आयोग, वहां की आवाम और सेना का मुख्य योगदान रखा।' साथ ही राजनाथ सिंह ने साफ किया कि यह बयान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विचार विमर्श करने के बाद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री का भी इस मुद्दे पर यही रुख है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती साहब को यह लगता है कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने में पाकिस्तान और हुर्रियत का हाथ रहा। लेकिन सच्चाई यह है कि इसके लिए जम्मू-कश्मीर की जनता और चुनाव आयोग जिम्मेदार है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हैं कि वह सदन में मुफ्ती के बयान की निंदा करें।'

 

Friday, 27 February 2015

संसद में बोले पीएम मोदी- हमारी सरकार में है इच्छाशक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि चर्चा सार्थक रही। मोदी ने कहा कि हम समस्याओं का समाधान खोज रहे हैं। हमें समस्याएं विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि उनकी योजनाओं का नाम बदल रहे हैं। लेकिन मुद्दा नाम नहीं समस्या है। मोदी ने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार में इच्छाशक्ति है। हम समस्याओं का समाधान करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को भरोसा है कि समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान हमारी सरकार का ही नहीं है, यह 125 करोड़ लोगों का अभियान है।

उन्होंने कहा कि मेरी राजनीतिक सूझबूझ पर कभी शक न करें। मैं मनरेगा को कभी बंद नहीं करूंगा। लेकिन यह जान लीजिए कि मनरेगा आपके साठ सालों की विफलता का फल है। साठ साल बाद लोगों को गड्ढे खोदने के लिए भेजा गया।

 

बहुत दिनों बाद मिले मोदी व नीतीश तो हाथ भी मिला लिया!

देश के दो अत्यंत लोकप्रिय सियासी घरानों के बीच अब रिश्तों की डोर बंध गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी और उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेजप्रताप यादव का विवाह गुरुवार को दिल्ली के आलीशान अशोका होटल में संपन्न हुआ।

दो बड़े सियासी घरानों की शादी में राजनीति की कई नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी प्रमुख हैं।

इसके अलावा कुछ ही पलों में अतिविशिष्ट अतिथियों का तांता लग गया, लेकिन सबकी निगाहें जाकर टिकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर। जब नीतीश कुमार दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने मंच पर पहुंचे तब मुलायम सिंह यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक शादी समारोह में शामिल हुए पीएम नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार एक दूसरे से मिले और हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

 

मुफ्ती 25 मंत्रियों के साथ लेंगे शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

काफी माथा-पच्ची के बाद जम्मू कश्मीर में भाजपा- पीडीपी गठबंधन की सरकार सत्ता संभालने जा रही है। साझा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में मुफ्ती मुहम्मद सईद रविवार को शपथ लेंगे। इससे पहले आज सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर नई सरकार के लिए न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर अंतिम मुहर लगाई। दोनों के बीच करीब करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। बताया गया है कि भाजपा सरकार में गृह, वित्त और पीडब्लूडी मंत्रालय चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी भी रविवार को शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि जम्मू कश्मीर शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत भी जरूरी है। मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा-पीडीपी सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ी उतरेगी और प्रदेश में विकास की गति को रफ्तार मिलेगी। दिल्ली में मुफ्ती मोहम्मद सईद से भाजपा नेता जितेंद्र सिंह आैर राम माधव भी मिले। जितेंद्र सिंह का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जनमत के मुताबिक यह सबसे अच्छा फैसला है।


Thursday, 26 February 2015

एनडीए शासन में बढ़ीं सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं: रिपोर्ट

सुशासन और विकास करने का वादा कर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। आम जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया और उन्हें पूर्ण बहुमत दिया। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि देश में अब सुशासन होगा और विकास की लहर चलेगी। लेकिन क्या ऐसा हुआ है, मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल की मानें तो मोदी सरकार के कार्याकाल के दौरान देश में सांप्रदायिक हिंसाओं में इजाफा हुआ है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल की वार्षिक रिपोर्ट में मोदी सरकार की काफी आलोचना की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में एनडीए सरकार के शासन के में सांप्रदायिक हिंसाएं बढ़ गई हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा में बढ़ोतरी हुई। सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र करते हुए कहा गया है, 'चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक घटनाएं हुईं। इससे वहां पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। मोदी सरकार के दौरान नेताओं की जुबान भी बेलगाम रही है, कुछ नेताओं पर भी भड़काऊ भाषण देकर हिंसा भड़काने की कोशिश के आरोप लगे हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi