Showing posts with label भारत. Show all posts
Showing posts with label भारत. Show all posts

Friday, 27 March 2015

नसीरुद्दीन शाह का विवादित इंटरव्‍यू पाक मीडिया में छाया!

हाल ही में पाकिस्तान के सफल दौरे से भारत लौटे अभ्रिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने एक विवादित इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं! इसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि भारत में पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है और उसकी छवि दुश्मन देश के तौर पर बनाने के लिए भारतीयों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है।

खबर है कि नसीरुद्दीन शाह का यह विवादित इंटरव्यू पाकिस्तान के सभी अखबारों और चैनलों पर छाया हुआ है। वहां के एक जानेमाने अंग्रेजी अखबार ने लिखा है, 'पाकिस्तान के सफल दौरे के बाद भारत लौटे नसीरुद्दीन शाह ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि उनके देश में पाकिस्तान के प्रति नफरत बढ़ रही है।'

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह भी कहा है, 'मैं पाकिस्तान जाता रहता हूं। मुझे लगता है कि लोगों में संपर्क बना रहना चाहिए, क्योंकि राजनेता तो जरूरत पड़ने पर रंग बदल लेंगे। भारतीयों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है कि पाकिस्तान एक दुश्मन देश है। उन्हें यह नहीं बताया जा रहा है कि इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि क्या रही है।'
 

Thursday, 26 March 2015

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का मैच देख टेंशन में आए शाहरुख

पूरे भारतवासियों की नजरें अभी सिर्फ और सिर्फ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच पर टिकी हुई हैं। शाहरुख खान भी सुबह से ही अपना सारा काम छोड़कर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन अचानक वह काफी नर्वस हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 329 रनों का लक्ष्य रखा है। शाहरुख की तरह बॉलीवुड के कई सितारे ट्विटर पर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने में लगे हैं। वरुण धवन ने तो ट्वीट किया कि उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग समय से पहले ही खत्म कर ली। बोमन ईरानी की नजरें भी मैच पर टिकी हैं।

Monday, 23 March 2015

मोदी की पाक को बधाई, कहा-आतंक मुक्‍त माहौल में सुलझाएं मसले

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान दिवस पर ट्वीट कर पड़ोसी मुल्क को बधाई दी है। पीएम ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चिट्ठी भी लिखी है और कहा है कि आतंक मुक्त माहौल के बीच बातचीत से सभी मुद्दों को सुलझाया जा सकता है।

वहीं, राजधानी दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में आज मनाए जा रहे पाकिस्तान दिवस में कश्मीर के अलगाववादी नेताओं को न्योता भेजे जाने और उनके शरीक होने का विरोध हो रहा है। शिवसेना ने अलगावादी लीडर्स के समारोह में शामिल होने के विरोधस्वरूप राजधानी में प्रदर्शन किया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा पाक हाई कमिश्नर का अलगाववादी नेताओं को बुलाना भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार को इस पर ऐक्शन लेना चाहिए। वहीं, इस मुद्दे पर पाकिस्तान से पहले ही नाराज चल रहे भारत की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से इस बाबत सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

भारत में पाकिस्तान के उच्च आयुक्त अब्दुल बासित ने आज कहा कि यह भारत और पाकिस्तान के संबंधों को सामान्य करने और मिलकर शांति एवं स्थिरता के नए युग की शुरूआत करने का सही समय है। पाकिस्तान भारत के साथ मिलकर बातचीत के जरिए हर मुद्दा [जम्मू-कश्मीर मामला भी] सुलझाना चाहता है।

Tuesday, 10 March 2015

पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार

भारत के साथ कड़वे रिश्तों के बीच पाकिस्तान अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाता जा रहा है। पाकिस्तान के पास भारत और इजरायल से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। पिछले साल तक पाकिस्तान के पास 120 परमाणु हथियार थे। यह संख्या भारत के परमाणु हथियारों की तुलना में 10 अधिक थी। इजरायल के पास भी 80 परमाणु हथियार थे। परमाणु वैज्ञानिकों के बुलेटिन द्वारा विकसित नए इंटरैक्टिव इंफोग्राफ से यह खुलासा हुआ है।

शिकागो विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा 1945 में स्थापित बुलेटिन द्वारा विकसित यह इंफोग्राफिक नौ परमाणु क्षमता संपन्न राष्ट्रों के परमाणु हथियारों की संख्या और इतिहास का पता लगाता है। शिकागो के वैज्ञानिकों ने मैनहट्टन परियोजना के तहत सबसे पहला परमाणु हथियार विकसित करने में मदद की थी।

न्यूक्लियर नोटबुक इंटरैक्टिव इंफोग्राफिक, बुलेटिन के उस न्यूक्लियर नोटबुक का दृश्य आंकड़ा पेश करता है, जिसने 1987 से विश्र्व भर के परमाणु हथियारों की संख्या और प्रकार का पता लगाया है। ताजा संस्करण में लेखकों ने नोटबुक के 28 साल के इतिहास पर चर्चा की है।

सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका से मजबूत संबंध हमारी प्रा‍थमिकता: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से सेशेल्स, मॉरिशस और श्रीलंका की पांच दिनों की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। अपनी इस यात्रा पर जाने से पहले उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तहत उनका लक्ष्य तीनों देशों के साथ मधुर संबंध बनाना है। उन्होंने कहा कि 1981 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली सेशेल्स यात्रा है। पीएम ने कहा कि सेशेल्स से भारत के काफी पुराने और मधुर संबध रहे हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति जेम्स मिशेल से मिलने को बेताब हैं।

मोदी ने कहा कि वह मॉरिशस के स्वतंत्रता दिवस समारोह में खुद को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। यह समारोह 12 मार्च को होना है। अपनी यात्रा पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज ही महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। मॉरिशस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक छोटा भारत जैसा है और उनका मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को और मधुर बनाना है। पीएम इस दौरे के दौरान श्रीलंका भी जाएंगे। 1987 के बाद से वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो श्रीलंका के दौरे पर जा रहे हैं।

श्रीलंका की यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वह वहां पर विभिन्न नेताओं और पार्टी प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करना और सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अपनी इस यात्रा से वह दोनों देशों के बीच नया अध्याय लिखेंगे। नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में श्रीलंका के तमिल बहुल क्षेत्र जाफना का दौरा भी करेंगे। विदेश सचिव एस. जयशंकर ने बताया कि श्रीलंका के साथ मछुआरों की स्थिति से लेकर आर्थिक सहयोग तक के तमाम मुद्दे पर बातचीत होगी।

Saturday, 7 March 2015

भारतीय मछुआरों को गोली मारने के बयान पर भारत खफा, सुषमा उठाएंगी मुद्दा

श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के बीच द्वीपीय देश के प्रधानमंत्री रानिल विक्रम सिंघे ने भारतीय मछुआरों पर बेहद तल्ख बयान दे डाला है। सिंघे ने कहा है कि अगर भारतीय मछुआरे उनके जल क्षेत्र में आते हैं, तो उन्हें गोली मारी जा सकती है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को श्रीलंका जाने वाले हैं। इससे पूर्व ही एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए सिंघे ने ऐसा कहकर विवाद खड़ा कर दिया है।

श्रीलंकाई पीएम की विवादित टिप्पणी को भारत सरकार भी गंभीरता से लेती दिख रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि पीएम से पूर्व श्रीलंका दौर पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने समकक्ष के सामने इस मुद्दे पर उठाएंगी। उन्होंने कहा कि यह एक मानवीय और और भावनात्मक खबर है। भारत-श्रीलंका शांतिपूर्ण और राजनयिक तौर-तरीकों से साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर सकते हैं।

Tuesday, 3 March 2015

पाक के विदेश सचिव से मिले जयशंकर

करीब सात माह बाद दक्षेस देशों की यात्रा के तहत भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे और वहां पर वे पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी से मुलाकात की। इस्लामाबाद को उम्मीद है कि जयशंकर की इस दो दिवसीय यात्रा से दोनों देशों के बीच नियमित बातचीत की जमीन तैयार हो गई।

मीडिया रिपोर्टो के अनुसार वार्ता के दौरान पाकिस्तान वर्ष 2003 में किए गए संघर्ष विराम समझौते को फिर से लागू करने का सुझाव दे सकता है ताकि नियंत्रण रेखा पर हो रही गोलीबारी से उत्पन्न तनाव को कम किया जा सके। आधिकारिक स्तर पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने से बचने की बात पर भी सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि दोनों देशों के बीच परस्पर विरोधी बयान नहीं देने को लेकर भी समझौता किया जा सकता है। इससे मीडिया के माध्यम से तय होने वाली कूटनीति से बचा सकेगा। हालांकि, पाकिस्तान सरकार का एक तबका इसे अटकलबाजी मानता है।
 
 

...तो सनी की इस फिल्‍म में नहीं होगा 'सेक्‍स'!

सनी लियोन की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो भी हश्र हो, लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। एक फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में वह राम कपूर के साथ नजर आएंगी। यह एक सेक्सी कॉमेडी फिल्म होगी, लेकिन इसमें बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं होगी। ऐसा इस फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया का कहना है। जबकि इस फिल्म में सनी के बिकिनी अवतार कीे जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

ढोलकिया का कहना है, 'मेरी फिल्म सेक्स कॉमेडी नहीं है। यह एक सेक्सी कॉमेडी फिल्म है और दोनों के बीच काफी अंतर है।' यह फिल्म आठ मई को भारत में रिलीज होगी और इस फिल्म से नवदीप छाबड़ा बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

'कुछ कुछ लोचा है' से पहले भी ढोलकिया सनी के साथ 'टीना एंड लोलो' जैसी फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल सनी की फिल्म 'एक पहेली लीला' की खूब चर्चा हो रही है। इसमें वह तीन अलग-अलग किरदार में नजर आएंगी। इसमें सनी सफेद साड़ी में फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जीनत अमान बनी भी दिखेंगी। वैसे सनी की 'कुछ कुछ लोचा है' साफ-सुथरी फिल्म होगी, यह बात कुछ जम नहीं रही है!

 


Saturday, 28 February 2015

विश्व कपः पर्थ भी फतह, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

क्रिकेट विश्व कप के पूल बी में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जलवा दिखाते हुए यूएई को 102 के स्कोर पर समेटा और उसके बाद 18.5 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 103 के मामूली लक्ष्य को हासिल करते हुए टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

- भारतीय गेंदबाजों का रिकॉर्ड प्रदर्शनः

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए यूएई को 102 रनों के अंदर समेट दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव ने पारी के दूसरे ही ओवर में यूएई को झटका दिया और एक बाउंसर गेंद पर हुक करने की कोशिश में बेंरेंगर (4) कीपर धौनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अमजद अली (4) को विकेट के पीछे धौनी के हाथों कैच कराकर यूएई को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने पूरी पारी में यूएई के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। अश्विन ने कृष्णाचंद्रन काराते (4), स्वपनिल पाटिल (7), खुर्रम खान (14) और मोहम्मद नवीद (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा मोहित शर्मा ने रोहन मुस्तफा (2) और रविंद्र जडेजा ने अमजद जावेद (2) को आउट किया।

नौ विकेट गिरने के बाद शैमान अनवर और मंजला गुरुगे ने 31 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। यूएई का आखिरी विकेट शैमान अनवर (35) के रूप में गिरा। अनवर को उमेश यादव ने बोल्ड किया, जबकि मंजला गुरुगे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लेते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की।

 

बजट 2015: जेटली ने इनकम टैक्‍स स्‍लैब में नहीं किया बदलाव

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है, मौजूदा टैक्स छूट बरकरार रहेगी। कॉर्पोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से कम करके 25 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि वित्त मंत्री ने अमीरों की जेब ढीली करने की योजना बनाई है। जिनकी आमदनी एक करोड़ से ऊपर है, उन पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाया गया है। अब एक लाख रुपये से ऊपर की खरीद पर पैन नंबर भी जरूरी कर दिया गया हे।

काला धन संबंधी सूचना छिपाने पर 10 साल तक की जेल हो सकती है। टैक्स चोरों के लिए 10 साल की कड़ी सजा। घरेलू काला धन पर रोक के लिए बेनामी लेन-देन (निषेध) विधेयक होगा। सरचार्ज को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया गया है। सर्विस टैक्स 12.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है।

भारत के पहले वित्त मंत्री आर. के शनमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश किया था। तब से अब तक जब भी आम बजट पेश होता है, तो आम लोगों की नजर सबसे ज्यादा इनकम टैक्स स्लैब पर टिकी होती हैं। लोग जानना चाहते हैं कि वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स में कुछ छूट दी या नहीं। लेकिन इस बार वित्त मंत्री ने मध्यमवर्गीय कर दाताओं को निराश किया है।

 

Thursday, 26 February 2015

रेल बजट: किराया बढ़ा न नई ट्रेन, यात्री सुविधाओं पर जोर

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बृहस्पतिवार को रेल बजट 2015-16 लोकसभा में पेश किया। उन्होंने रेल किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं कि लेकिन रेलवे की दशा सुधारने के लिए माल ढुलाई में अवश्य बढ़ोतरी की। लीक से हटकर पेश इस बजट में कोई नहीं ट्रेन भी चलाने का निर्णय नहीं लिया गया। रेल मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि रेलवे के 95 फीसद यात्री आम लोग हैं और हमें इनके हितों, प्राथमिकताओं और शिकायतों का ख्याल रखना है।

30 हजार से ज्यादा मिले सुझाव

रेल मंत्री ने कहा कि हमने सोशल मीडिया पर सुझाव मांगे थे और लोगोंं के 30 हजार से ज्यादा सुझाव आए जिनमें से कई को हमने अपने बजट में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे का कायाकल्प करना मुमकिन है और इसे हम पांच साल में करके दिखाएंगे। प्रभु ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होेंने कहा कि प्रतिदिन दो करोड़ से ज्यादा लोग रेल यात्रा करते हैं जिसे हम तीन करोड़ तक बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

पांच साल में 8.30 लाख करोड़ निवेश

सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे में हमारा अगले पांच साल में साढ़े अाठ लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। हम इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाएंगे तथा राज्यों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे को लेकर केंद्र-राज्य के बीच हम बेहतर समन्वय स्थापति करेंगे।

स्वच्छता पर विशेष जोर

रेल मंत्री ने रेलवे किराए में बढोतरी न करने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत का नया नारा देते हुए कहा कि रेलवे में स्वच्छता अभियान को पूरी तरह से अंगीकार किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक अलग स्वच्छता विभाग बनाने की घोषणा की।

Wednesday, 25 February 2015

ओबामा ने किया सुरक्षा परिषद में भारत के दावे का समर्थन

बराक ओबामा
बराक ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद [ यूएनएससी ] में स्थाई सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। राष्ट्रपति ओबामा का मानना है कि सुरक्षा परिषद का विस्तार होना चाहिए और इसमें भारत स्थाई सदस्य के रूप में मौजूद हो।

इस बारे में व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने मंगलवार को कहा कि जहां तक सुरक्षा परिषद में भारत की सदस्यता की बात है, तो मुझे पता है कि राष्ट्रपति ओबामा इसका समर्थन करते हैं। गौरतलब है कि ओबामा ने पिछले महीने भारत की अपनी यात्रा के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के लिए भारत की दावेदारी को समर्थन देने की बात कही थी। इसके अलावा चीन ने भी संयुक्त राष्ट्र में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने संसद में कहा था कि, 'मैं यह कह सकता हूं कि आने वाले कुछ सालों में मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार देखना चाहता हूं, जिसमें भारत एक स्थायी सदस्य हो।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 

Tuesday, 24 February 2015

टीम इंडिया की जीत पर पूनम पांडे ने फिर उतारे कपड़े

पूनम पांडे
पूनम पांडे
अपने हॉट बयानों के साथ ही हॉट फोटो के लिए मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने चाहनेवालो की मांग पर एक बार फिर अपने कपड़े उतार दिए हैं।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के साथ जब टीम इंडिया का मैच चल रहा था, तो उस दौरान पूनम के चाहनेवालों ने ट्विटर पर हैशटैग बनाकर हल्ला मचा दिया कि 'कहां है पूनम' और 'पूनम को बुलाओ'।

तो अपने चाहनेवालों की जबरदस्त डिमांड पर पूनम भी हाजिर हो गई। पूनम ने हर विकेट पर एक-एक कर कपड़े उतारते हुए अपनी कई हॉट तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की।

यह कोई पहली बार नहीं है कि पूनम ने अपने चाहनेवालों को ट्रीट दी है। बल्कि इससे पहले भी वे अपने बयानों के लिए चर्चित रही हैं कि अगर टीम इंडिया मैच जीत गई तो वे अपनी न्यूड तस्वीरें जारी करेंगी।

पहली बार 2011 में उन्होंने वादा किया था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वे सारे कपड़े उतार देंगी। साथ ही वो लगातार हॉट फोटो और वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर शेयर करती रही।

कहा जाता है कि चर्चा पाने के लिए पूनम ऐसा करती हैं, ताकि उन्हें फिल्मों में रोल मिले और उनकी फिल्में हिट हो। तो चर्चा में आने के बाद बॉलीवुड में पूनम को पहली फिल्म 'नशा' मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
 
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi