Showing posts with label टीम इंडिया. Show all posts
Showing posts with label टीम इंडिया. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का मैच देख टेंशन में आए शाहरुख

पूरे भारतवासियों की नजरें अभी सिर्फ और सिर्फ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच पर टिकी हुई हैं। शाहरुख खान भी सुबह से ही अपना सारा काम छोड़कर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन अचानक वह काफी नर्वस हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 329 रनों का लक्ष्य रखा है। शाहरुख की तरह बॉलीवुड के कई सितारे ट्विटर पर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने में लगे हैं। वरुण धवन ने तो ट्वीट किया कि उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग समय से पहले ही खत्म कर ली। बोमन ईरानी की नजरें भी मैच पर टिकी हैं।

Wednesday, 25 March 2015

वाह! कल नीले सागर में बदल जाएगा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

टीम इंडिया ने मौजूदा विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना मेजबाज ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम को भले ही सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, लेकिन यहां टीम इंडिया को घर जैसा माहौल मिलेगा। नीली जर्सी में हजारों की तादाद में फैंस यहां पहुंचेंगे, ऐसे में मैदान पर नीले सागर जैसा नजारा देखने को मिल सकता है ।

42 हजार की क्षमता वाले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की टिकटों में से 70 फीसद टिकटें भारतीय फैंस ने खरीदी हैं। जिससे इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि सिडनी में टीम इंडिया को कोलकाता के इडेन गार्डेंस जैसा माहौल मिलेगा।

इस मैच के दौरान मैदान के चारों तरफ भारतीय तिरंगे के लहराने की उम्मीद है और यह नजारा बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा कोलकाता के इडेन गार्डेंस मैदान में मैच के दौरान होता है।

तैयार हो जाइए, कल आएगा ये सबसे बड़ा 'ट्विस्ट' !

टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2015 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं। करोड़ों भारतीय फैंस की नजर गुरुवार को होने वाले इस महामुकाबले पर टिकी होंगी और सभी की नजर होगी फाइनल के टिकट पर। ऐसे में अपने शानदार फैसलों से टीम इंडिया को दो विश्व कप (टी20 2007 व वनडे विश्व कप 2011) जिताने वाले भारतीय कप्तान धौनी इस बार क्या फैसले लेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे, उससे भी दिलचस्प देखना ये होगा कि क्या धौनी इस बार भी कोई नया ट्विस्ट लाएंगे जैसा कि वो इससे पहले करते देखे गए हैं? आइए जानते हैं कि क्या थे वो पुराने ट्विस्ट और इस बार माही कौन सा ट्विस्ट ला सकते हैं....

Monday, 23 March 2015

इस फॉर्मूले के दम पर भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कहर

विश्व कप 2015 में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अब तक 7 मैचों में पूरे 70 विकेट हासिल करके सभी टीमों को हैरान किया है। टूर्नामेंट से पहले टेस्ट सीरीज व ट्राइ सीरीज के दौरान जो गेंदबाज फ्लॉप नजर आ रहे थे वो अचानक से अब कहर बरपा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सा फॉर्मूला है जिसके दम पर भारतीय गेंदबाजों ने विरोधी बल्लेबाजों को हैरान-परेशान किया है।

शॉर्ट गेंद और बाउंसर बना मुख्य हथियार

भारतीय गेंदबाजी का सबसे अहम पहलू यह नजर आया है कि तेज गेंदबाज लगातार शॉर्ट गेंदों पर विकेट चटका रहे हैं। कुल 70 में से 43 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं और इन 43 विकेटों में से 25 विकेट शॉर्ट गेंद पर मिले हैं। टूर्नामेंट में एकमात्र मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार ने भी एक विकेट हासिल किया है। मोहित ने बाउंसर का प्रभावी इस्तेमाल किया, क्योंकि वह बाउंसर के साथ अपनी गति को नियंत्रित कर सकते हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और यूएई के मौजूदा कोच आकिब जावेद ने हाल में पर्थ में कहा था कि मोहित की बाउंसर सबसे प्रभावी है। यहां तक कि धौनी भी इस बात से सहमत हैं कि मोहित शॉर्ट बॉल का शानदार इस्तेमाल करते हैं।

Saturday, 7 March 2015

वेस्टइंडीज पर जीत के साथ ही धौनी ने तोड़ा गांगुली का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने होली के दिन क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज को चार विकेट से मात देकर देशवासियों को जबरदस्त खुशी दी। इस मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस मैच के साथ धौनी ने सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने के मोहम्मद अजहरूद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और विदेशी जमीन पर सर्वाधिक मैच जीतने का पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

धौनी ने विश्व कप में शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ ही अजहर के सर्वाधिक 174 मैच में कप्तानी करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अजहर ने अपनी कप्तानी में 174 मैचों में 90 मैच जीते हैं, जबकि धौनी ने 174 मैचों में 97 मैच जीत लिए हैं।

Saturday, 28 February 2015

हिट हुआ 'गब्बर' का 'गजनी' हेयरस्टाइल, फ्लॉप हुआ बल्ला

टीम इंडिया के धुआंधार ओपनर और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन इस विश्व कप में हर तरफ छाए हैं। पहले और दूसरे मैच में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक व शतक जड़ने वाले धवन पर्थ में नए अंदाज में उतरे। धवन इस मैच में मशहूर बॉलीवुड फिल्म 'गजनी' में आमिर खान द्वारा रखा गया चर्चित हेयरस्टाइल रखकर मैदान पर उतरे थे।

धवन ने अपने बाल काफी लंबे समय से छोटे रखे हुए हैं और अब उन्होंने उसमें आमिर खान से प्ररित होकर नया लुक दिया है। वैसे, धवन का ये हेयरस्टाइल तो हिट होता दिखा लेकिन उनका बल्ला आज फ्लॉप हो गया। यूएई के खिलाफ उम्मीद थी कि वो एक ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपना फॉर्म जारी रखेंगे लेकिन यहां धवन 14 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

Friday, 27 February 2015

लगातार दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी भारतीय टीम और उसके प्रशंसकों को जबरदस्त झटका लगा है। टीम इंडिया के इन दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शनिवार को यूएई के खिलाफ हाेने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

भारतीय तेज गेंदबाजी की शान बन चुके मोहम्मद शमी का पर्थ के एक अस्पताल में एक्सरे हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया है कि शमी अगले मैच में नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी चोटिल हैं और टीम के लिए नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में शमी का टीम से बाहर होनो चिंता का सबब है।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के तुरंत बाद शमी को एक्सरे के लिए लेकर जाया गया था। शमी का प्रदर्शन विश्वकप में शानदार रहा है, उन्होंने अपने पहले दोनों मुकाबलों में 6 विकेट लिए हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का विश्व कप में अगला मैच यहीं संयुक्त अरब अमीरात यूएई से होना है। यह मैच 28 फरवरी को खेला जाएगा।