Showing posts with label ऑस्ट्रेलिया. Show all posts
Showing posts with label ऑस्ट्रेलिया. Show all posts

Friday, 27 March 2015

'4 साल बाद' फिर वही कहानी दोहराई विराट ने

वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा उपकप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर वही कहानी दोहराई जैसा उन्होंने चार साल पहले 2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।

तो क्या इतने दिनों बाद भी वो ये समझ नहीं पाए कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला किसी भी देश के लिए कितना अहम होता है। आइए एक नजर डालते हैं वर्ल्ड कप 2015 और 2011 सेमीफाइनल में विराट के प्रदर्शन पर-

2011 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट का प्रदर्शन

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2011 का सेमीफाइनल मुकाबला मोहाली में खेला गया था। इस मुकाबले में भी विराट का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 21 गेंदों में महज 9 रन बनाए थे। इसमें एक भी चौका या छक्का शामिल नहीं था। विराट इस मैच में तेज गेंदबाज बहाव रियाज का शिकार बने थे। रियाज ने उन्हें उमर अकमल के हाथों कैच करवाया था।

2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में विराट का प्रदर्शन

विराट कोहली वर्ल्ड कप 2015 सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ज्यादा नहीं बदले। इस बार भी वो तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का शिकार बने और कैच आउच हुए। जॉनसन ने विराट को विकेट कीपर ब्रैड हैडिन के हाथों कैच करवाया। पिछले वर्ल्ड कप मुकाबले में भी विराट का स्कोर दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया था इस बार भी वो महज एक रन बनाकर आउट हुए और उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया।

Source: Cricket News

Thursday, 26 March 2015

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया का मैच देख टेंशन में आए शाहरुख

पूरे भारतवासियों की नजरें अभी सिर्फ और सिर्फ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच पर टिकी हुई हैं। शाहरुख खान भी सुबह से ही अपना सारा काम छोड़कर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने में लगे हैं, लेकिन अचानक वह काफी नर्वस हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 329 रनों का लक्ष्य रखा है। शाहरुख की तरह बॉलीवुड के कई सितारे ट्विटर पर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने में लगे हैं। वरुण धवन ने तो ट्वीट किया कि उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग समय से पहले ही खत्म कर ली। बोमन ईरानी की नजरें भी मैच पर टिकी हैं।

Wednesday, 25 March 2015

वाह! कल नीले सागर में बदल जाएगा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड

टीम इंडिया ने मौजूदा विश्व कप क्रिकेट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका सामना मेजबाज ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम को भले ही सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, लेकिन यहां टीम इंडिया को घर जैसा माहौल मिलेगा। नीली जर्सी में हजारों की तादाद में फैंस यहां पहुंचेंगे, ऐसे में मैदान पर नीले सागर जैसा नजारा देखने को मिल सकता है ।

42 हजार की क्षमता वाले सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की टिकटों में से 70 फीसद टिकटें भारतीय फैंस ने खरीदी हैं। जिससे इस बात की संभावना प्रबल हो गई है कि सिडनी में टीम इंडिया को कोलकाता के इडेन गार्डेंस जैसा माहौल मिलेगा।

इस मैच के दौरान मैदान के चारों तरफ भारतीय तिरंगे के लहराने की उम्मीद है और यह नजारा बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा कोलकाता के इडेन गार्डेंस मैदान में मैच के दौरान होता है।

तैयार हो जाइए, कल आएगा ये सबसे बड़ा 'ट्विस्ट' !

टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2015 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार हैं। करोड़ों भारतीय फैंस की नजर गुरुवार को होने वाले इस महामुकाबले पर टिकी होंगी और सभी की नजर होगी फाइनल के टिकट पर। ऐसे में अपने शानदार फैसलों से टीम इंडिया को दो विश्व कप (टी20 2007 व वनडे विश्व कप 2011) जिताने वाले भारतीय कप्तान धौनी इस बार क्या फैसले लेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। वैसे, उससे भी दिलचस्प देखना ये होगा कि क्या धौनी इस बार भी कोई नया ट्विस्ट लाएंगे जैसा कि वो इससे पहले करते देखे गए हैं? आइए जानते हैं कि क्या थे वो पुराने ट्विस्ट और इस बार माही कौन सा ट्विस्ट ला सकते हैं....

Wednesday, 4 March 2015

अफगानिस्तान पर टूटा वार्नर का कहर, लगाई सेंचुरी

क्रिकेट विश्व कप में अब तक शांत रहने वाले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर लंबे समय से शांत चल रहे थे। आज वो अपने रंग में दिखे और उनका बल्ला विश्व कप में भी गरज उठा। अफगानिस्तान के खिलाफ 14 रन के स्कोर पर कंगारू टीम को पहला झटका लगने के बाद धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए वार्नर ने स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 260 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को संकट से उबार दिया।

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में चल रहे इस विश्व कप में वार्नर का यह पहला शतक है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड (22) और न्यूजीलैंड (34) के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए थे, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाल तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 14 रन के स्कोर पर एरोन फिंच का विकेट गिरने के बाद वार्नर ने स्टीवन स्मिथ के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को संकट से उबार दिया। वार्नर के शतक पूरा होने के बाद स्टीवन स्मिथ ने भी धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

Wednesday, 25 February 2015

...तो भारत के बल्ले से क्रिस गेल ने जड़ा था दोहरा शतक

क्रिस गेल
क्रिस गेल
ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप के तहत मंगलवार को पूल 'बी' मैच में जालंधर का बल्ला खूब गरजा। बल्ले ने रनों का जलजला ला दिया। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने जालंधर में बने इस बल्ले से रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाया।

गेल ने जिस बल्ले से जिंबाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली, वह बल्ला जालंधर की कंपनी स्पार्टन ने बनाया है। स्पार्टन के ज्योति प्रकाश व कंपनी पार्टनर अमित शर्मा ने बताया कि विश्व कप के लिए गेल को 15 बल्ले भेजे गए थे। बल्ला तैयार करते समय लंबाई व भार का खास खयाल रखा गया है। गेल ज्यादा भारी बल्ला इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के बल्ले का प्रयोग भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन भी करते हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी जालंधर के बने बल्ले का ही इस्तेमाल करते थे। ज्योति प्रकाश ने कहा कि गेल की पारी देखने के बाद अब उनकी तमन्ना है कि धौनी भी जालंधर के बल्ले से विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाएं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi