Wednesday, 25 February 2015

जानिए, मदर टेरेसा विवाद पर कौन सी एक्ट्रेस ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

दीया मिर्जा
दीया मिर्जा
मदर टेरेसा के बारे में जहां चारो तरफ बयानबाजी हो रही है, वहीं इस मामले में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी कूद पड़ी है। दीया का कहना है कि मदर के उपर सवाल उठाने वाले गलत है।

उन्होंने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता व सांसद मीनाक्षी लेखी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'मीनाक्षी लेखी आपने ऐसे एक बयान को जिसकी निंदा की जानी चाहिए थी, उसे तोड़मरोड़ कर मान्य करने की कोशिश की है। यह बहुत ही शर्मिंदा करने वाली बात है।'

उन्होने कहा कि वास्तव पूरे घटनाक्रम से मैं शर्मिंदा महसूस कर रही हूं। हमारे विचारों को लेकर, हमारे कामों को लेकर और हमारे बयानों को लेकर मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है कि हमारे देश में क्या हो रहा है।

वहीं, दीया मिर्जा के इस ट्विट पर “@prat_hindutv हैंडल से किसी ने उन्हें जबाव दिया, 'तुम्हारे जैसे धर्मनिरपेक्ष लोगों से और भला क्या उम्मीद की जा सकती है। तुमलोगों का कैरेक्टर ठीक नहीं है। '

इस ट्विट का दीया ने कुछ यूं जबाव दिया कि क्या किसी के धर्मनिरपेक्ष होने से आप उसके चरित्र पर सवाल उठाएंगे।

दीया ने आगे लिखा कि शर्म मुझे नहीं उनको आना चाहिए सच से घबराते हैं और सवालों का जबाव देने की बजाए मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।

दीया ने कहा, 'देश का यह हाल देखकर मेरा सिर शर्म से झुका जा रहा है।'
 
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 
 

No comments:

Post a Comment