Showing posts with label विश्व कप क्रिकेट 2015. Show all posts
Showing posts with label विश्व कप क्रिकेट 2015. Show all posts

Tuesday, 3 March 2015

गरज उठा अमला का बल्ला, ये 'विराट' रिकॉर्ड किया ध्वस्त

दक्षिण अफ्रीका के ओपनर हाशिम अमला का बल्ला विश्व कप में भी गरज उठा है। आइसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज इस शानदार खिलाड़ी ने आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़कर अपनी टीम को मजबूती दी है। अमला ने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी (159) पारी खेलते हुए भारतीय दिग्गज विराट कोहली के सबसे तेज 20 वनडे शतक के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।

- अमला की जानदार पारीः

आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को क्विंटन डी कॉक के विकेट के रूप में 12 रन के स्कोर पर करारा झटका लगा था लेकिन हाशिम अमला ने संयम से खेलते हुए अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फाफ डु प्लेसी के साथ एक बड़ी साझेदारी को अंजाम तक पहुंचाया। अमला ने ठीक 100 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जिस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने डु प्लेसी के साथ दूसरे विकेट के लिए 247 रन की रिकॉर्ड साझेदारी को भी अंजाम दिया। ये इस विश्व कप में हाशिम अमला का पहला शतक है। पिछले मुकाबले में उन्होंने अर्धशतक जड़ते हुए 65 रनों की पारी खेली थी।


Friday, 27 February 2015

लगातार दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी भारतीय टीम और उसके प्रशंसकों को जबरदस्त झटका लगा है। टीम इंडिया के इन दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शनिवार को यूएई के खिलाफ हाेने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

भारतीय तेज गेंदबाजी की शान बन चुके मोहम्मद शमी का पर्थ के एक अस्पताल में एक्सरे हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया है कि शमी अगले मैच में नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी चोटिल हैं और टीम के लिए नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में शमी का टीम से बाहर होनो चिंता का सबब है।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के तुरंत बाद शमी को एक्सरे के लिए लेकर जाया गया था। शमी का प्रदर्शन विश्वकप में शानदार रहा है, उन्होंने अपने पहले दोनों मुकाबलों में 6 विकेट लिए हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का विश्व कप में अगला मैच यहीं संयुक्त अरब अमीरात यूएई से होना है। यह मैच 28 फरवरी को खेला जाएगा।

 

डीविलियर्स के नाम विश्व कप का दूसरा सबसे तेज शतक

एबी डीविलियर्स
एबी डीविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ शानदार शतक जड़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कैरेबियाई टीम के खिलाफ शतक जड़ने के साथ ही डीविलियर्स विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। डीविलियर्स की तूफानी बल्लेबाजी के सामने कैरेबियाई गेंदबाज बेबस नजर आए।

डीविलियर्स ने 52 गेंदों में 12 चौकों और तीन छक्के की मदद से शतक पूरा किया। विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन नाम है। ओ ब्रायन ने 2011 के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक पूरा किया था।

डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 162 रनों की नाबाद पारी खेली और उन्होंने महज 66 गेंदों का सामना किया। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके और 8 छक्के लगाए।

इसके साथ ही एबी डीविलियर्स विश्व कप में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 64 गेंदों में 17 चौके और 6 छक्के जमाकर यह रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने मौजूदा विश्व में अब तक का सर्वाधिक स्कोर बनाया।

 

Wednesday, 25 February 2015

...तो भारत के बल्ले से क्रिस गेल ने जड़ा था दोहरा शतक

क्रिस गेल
क्रिस गेल
ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप के तहत मंगलवार को पूल 'बी' मैच में जालंधर का बल्ला खूब गरजा। बल्ले ने रनों का जलजला ला दिया। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने जालंधर में बने इस बल्ले से रिकॉर्ड दोहरा शतक लगाया।

गेल ने जिस बल्ले से जिंबाब्वे के खिलाफ 215 रनों की पारी खेली, वह बल्ला जालंधर की कंपनी स्पार्टन ने बनाया है। स्पार्टन के ज्योति प्रकाश व कंपनी पार्टनर अमित शर्मा ने बताया कि विश्व कप के लिए गेल को 15 बल्ले भेजे गए थे। बल्ला तैयार करते समय लंबाई व भार का खास खयाल रखा गया है। गेल ज्यादा भारी बल्ला इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी के बल्ले का प्रयोग भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क और इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन भी करते हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी जालंधर के बने बल्ले का ही इस्तेमाल करते थे। ज्योति प्रकाश ने कहा कि गेल की पारी देखने के बाद अब उनकी तमन्ना है कि धौनी भी जालंधर के बल्ले से विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाएं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi


Tuesday, 24 February 2015

टीम इंडिया की जीत पर पूनम पांडे ने फिर उतारे कपड़े

पूनम पांडे
पूनम पांडे
अपने हॉट बयानों के साथ ही हॉट फोटो के लिए मशहूर मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपने चाहनेवालो की मांग पर एक बार फिर अपने कपड़े उतार दिए हैं।

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के साथ जब टीम इंडिया का मैच चल रहा था, तो उस दौरान पूनम के चाहनेवालों ने ट्विटर पर हैशटैग बनाकर हल्ला मचा दिया कि 'कहां है पूनम' और 'पूनम को बुलाओ'।

तो अपने चाहनेवालों की जबरदस्त डिमांड पर पूनम भी हाजिर हो गई। पूनम ने हर विकेट पर एक-एक कर कपड़े उतारते हुए अपनी कई हॉट तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की।

यह कोई पहली बार नहीं है कि पूनम ने अपने चाहनेवालों को ट्रीट दी है। बल्कि इससे पहले भी वे अपने बयानों के लिए चर्चित रही हैं कि अगर टीम इंडिया मैच जीत गई तो वे अपनी न्यूड तस्वीरें जारी करेंगी।

पहली बार 2011 में उन्होंने वादा किया था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वे सारे कपड़े उतार देंगी। साथ ही वो लगातार हॉट फोटो और वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर शेयर करती रही।

कहा जाता है कि चर्चा पाने के लिए पूनम ऐसा करती हैं, ताकि उन्हें फिल्मों में रोल मिले और उनकी फिल्में हिट हो। तो चर्चा में आने के बाद बॉलीवुड में पूनम को पहली फिल्म 'नशा' मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
 
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 
 

16 छक्के, 10 चौके, 147 गेंदें, 215 रन...विश्व कप में सुनामी !

क्रिस गेल
क्रिस गेल
विश्व कप क्रिकेट 2015 में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप बी के एक लिग मैच में खेलते हुए उन्होंने शानदार दोहरा शतक लगाया और इतिहास रच दिया। गेल वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले वन डे क्रिकेट के इतिहास में ये कारनाम सिर्फ भारतीयों के नाम था। गेल से पहले ये उपल्ब्धि भारत के सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा के नाम थी। इस तरह एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले वे चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

इसके अलावा इस मैच में एक और नया कीर्तिमान बना जो क्रिस गेल और मार्वन सैमुअल्स के नाम रहा। दोनों ने वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी निभाई। दूसरे विकेट के रूप में दोनों के बीच 372 रनों की साझेदारी हुई। ये एक विश्व कीर्तिमान है। इससे पहले किसी भी विकेट के बीच इतनी बड़ी साझेदारी नहीं हुई थी।

शून्य के स्कोर पर पहला विकेट खोने वाली वेस्टइंडीज टीम के प्रशंसकों ने ऐसा सोचा भी नहीं होगा आज उन्हें इस तरह का मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में अपना पुराना लय वापस पाते हुए तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल जिम्बाब्वे पर कहर बन कर टूटे। अपनी पारी के दौरान पहले 105 गेंदों पर 100 रन बनाने वाले गेल ने दूसरा शतक महज 138 गेंदों पर ही बना लिया।

यह विश्व कप इतिहास का सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन का 188 नाबाद रनों का रिकॉर्ड तोड़ा। कर्स्टन ने यह पारी 16 फरवरी 1996 को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ रावलपिंडी में खेली थी।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi