Showing posts with label यूएई. Show all posts
Showing posts with label यूएई. Show all posts

Saturday, 28 February 2015

विश्व कपः पर्थ भी फतह, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक

क्रिकेट विश्व कप के पूल बी में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने जलवा दिखाते हुए यूएई को 102 के स्कोर पर समेटा और उसके बाद 18.5 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 103 के मामूली लक्ष्य को हासिल करते हुए टूर्नामेंट में लगातार अपनी तीसरी जीत हासिल की। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

- भारतीय गेंदबाजों का रिकॉर्ड प्रदर्शनः

टीम इंडिया के गेंदबाजों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए यूएई को 102 रनों के अंदर समेट दिया। भारत की तरफ से उमेश यादव ने पारी के दूसरे ही ओवर में यूएई को झटका दिया और एक बाउंसर गेंद पर हुक करने की कोशिश में बेंरेंगर (4) कीपर धौनी को कैच थमा बैठे। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अमजद अली (4) को विकेट के पीछे धौनी के हाथों कैच कराकर यूएई को दूसरा झटका दिया।

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने पूरी पारी में यूएई के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। अश्विन ने कृष्णाचंद्रन काराते (4), स्वपनिल पाटिल (7), खुर्रम खान (14) और मोहम्मद नवीद (6) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा मोहित शर्मा ने रोहन मुस्तफा (2) और रविंद्र जडेजा ने अमजद जावेद (2) को आउट किया।

नौ विकेट गिरने के बाद शैमान अनवर और मंजला गुरुगे ने 31 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया, लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। यूएई का आखिरी विकेट शैमान अनवर (35) के रूप में गिरा। अनवर को उमेश यादव ने बोल्ड किया, जबकि मंजला गुरुगे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लेते हुए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की।

 

Friday, 27 February 2015

लगातार दो मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी भारतीय टीम और उसके प्रशंसकों को जबरदस्त झटका लगा है। टीम इंडिया के इन दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शनिवार को यूएई के खिलाफ हाेने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।

भारतीय तेज गेंदबाजी की शान बन चुके मोहम्मद शमी का पर्थ के एक अस्पताल में एक्सरे हुआ था। रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया है कि शमी अगले मैच में नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी चोटिल हैं और टीम के लिए नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में शमी का टीम से बाहर होनो चिंता का सबब है।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के तुरंत बाद शमी को एक्सरे के लिए लेकर जाया गया था। शमी का प्रदर्शन विश्वकप में शानदार रहा है, उन्होंने अपने पहले दोनों मुकाबलों में 6 विकेट लिए हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का विश्व कप में अगला मैच यहीं संयुक्त अरब अमीरात यूएई से होना है। यह मैच 28 फरवरी को खेला जाएगा।