Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड. Show all posts

Wednesday, 18 March 2015

राखी सावंत को अब अनुष्का के बॉयफ्रेंड से हो गया प्यार

बॉलीवुड की विवादित एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव से अपने प्यार का इजहार कर चुकी राखी को अब अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रेंड से मोहब्बत हो गई है। जी हैं, हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर विराट कोहली की।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान राखी ने मीडिया से कहा, 'मुझे विराट बेहद पसंद हैं और अनुष्का ने अभी तक दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। लेकिन मैं इस नौजवान क्रिकेटर को अपने प्यार का इजहार कर रही हूं क्योंकि मैं उनसे प्यार करती हूं और अनुष्का ने अभी तक खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। अब अनुष्का क्रिकेटर को अपने प्यार का इजहार करना चाहेंगी।'

Wednesday, 4 March 2015

जल्द मैडम तुसाद में नज़र आने लगेगी मोम की कट्रीना!

कट्रीना कैफ के करोड़ों चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दुनियाभर में मशहूर लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में बहुत जल्द उनकी इस चहेती अभिनेत्री का मोम का पुतला नज़र आने वाला है। जी हां, कट्रीना ने कुछ महीने पहले ही मोम के पुतले के लिए अपना माप दिया था आैर अब खबर है कि उनके इस पुतले का मार्च के मध्य में अनावरण कर दिया जाएगा।

मैडम तुसाद म्यूजियम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक, कट्रीना ने अपने मोम के पुतले के लिए कलाकारों की काफी मदद की है और उन्होंने डांस पोज में कट्रीना का यह पुतला बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 20 कलाकारों की एक टीम काम कर रही है और इस महीने ही कट्रीना के इस पुतले का अनावरण कर दिया जाएगा।

कट्रीना से पहले अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, करीना कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों के माेम के पुतले लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लग चुके हैं। अब इनके साथ कट्रीना भी जल्द नजर आएंगी।

Tuesday, 3 March 2015

...तो सनी की इस फिल्‍म में नहीं होगा 'सेक्‍स'!

सनी लियोन की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर चाहे जो भी हश्र हो, लेकिन उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। एक फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में वह राम कपूर के साथ नजर आएंगी। यह एक सेक्सी कॉमेडी फिल्म होगी, लेकिन इसमें बिल्कुल भी अश्लीलता नहीं होगी। ऐसा इस फिल्म के निर्देशक देवांग ढोलकिया का कहना है। जबकि इस फिल्म में सनी के बिकिनी अवतार कीे जोर-शोर से चर्चा हो रही है।

ढोलकिया का कहना है, 'मेरी फिल्म सेक्स कॉमेडी नहीं है। यह एक सेक्सी कॉमेडी फिल्म है और दोनों के बीच काफी अंतर है।' यह फिल्म आठ मई को भारत में रिलीज होगी और इस फिल्म से नवदीप छाबड़ा बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

'कुछ कुछ लोचा है' से पहले भी ढोलकिया सनी के साथ 'टीना एंड लोलो' जैसी फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल सनी की फिल्म 'एक पहेली लीला' की खूब चर्चा हो रही है। इसमें वह तीन अलग-अलग किरदार में नजर आएंगी। इसमें सनी सफेद साड़ी में फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' की जीनत अमान बनी भी दिखेंगी। वैसे सनी की 'कुछ कुछ लोचा है' साफ-सुथरी फिल्म होगी, यह बात कुछ जम नहीं रही है!

 


Monday, 2 March 2015

साध्वी प्राची के विवादित बयान पर जावेद अख्तर ने कसा तंज

विश्व हिन्दू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार जावेद अख्तर ने साध्वी प्राची पर तंज कसा है। जावेद अख्तर ने कहा है कि 'अब उन्हें पता चलेगा कि हिन्दू उनकी बात नहीं मानते'।

संगीतकार जावेद अख्तर ने साध्वी प्राची के विवादित बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि 'मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ये बयान दिया। अब उन्हें पता चलेगा कि हिन्दू उनकी बात नहीं सुनते'। दरअसल देहरादून में अपने दिये एक बयान में साध्वी प्राची ने धर्मांतरण व लव जेहाद को बॉलीवुड से जोड़ दिया था।

साध्वी ने हिंदुओं से अपील की थी कि वह आमिर, सलमान और शाहरुख खान की फिल्में न देंखे और उनकी तस्वीरों को अपने घरों में न लगाएं। साध्वी ने कहा था कि इन तीन खानों की फिल्मों से हमारे बच्चों को समुचित संस्कार नहीं मिलता। तीनों खानों की तस्वीरें उतारकर होली जला दो।