Showing posts with label अनुष्का शर्मा. Show all posts
Showing posts with label अनुष्का शर्मा. Show all posts

Friday, 27 March 2015

अनुष्‍का को कोसने वालों को प्रियंका का करारा जवाब

वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल मैच में विराट कोहली की खराब परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का शर्मा को निशाना बनाया जा रहा है। चाहे फेसबुक हो या ट्विटर, हर जगह सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा को कोसा जा रहा है, लेकिन सवाल यह भी सामने आ रहे हैं कि विराट कोहली की खराब परफॉर्मेन्स के लिए क्या अनुष्का शर्मा को दोषी ठहराया जाना सही है?

माना कि उनके बॉयफ्रेंड विराट कोहली का पिच पर अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या अपने बॉयफ्रेंड के लिए अनुष्का शर्मा का चीयर करना गलत है?

खैर, अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने ट्विटर पर उन पर हमला करने वालों पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने ट्वीट किया है, 'सिर्फ एक गेम के लिए एक सर्पोटिव गर्लफ्रेंड को निशाना बनाना बहुत ही हॉरिबल है, जिसे उसने सिर्फ देखा है। बंद करो अपमान करना।'


Source: Bollywood News

Wednesday, 18 March 2015

राखी सावंत को अब अनुष्का के बॉयफ्रेंड से हो गया प्यार

बॉलीवुड की विवादित एक्ट्रेस राखी सावंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबा रामदेव से अपने प्यार का इजहार कर चुकी राखी को अब अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रेंड से मोहब्बत हो गई है। जी हैं, हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर विराट कोहली की।

हाल ही में एक इवेंट के दौरान राखी ने मीडिया से कहा, 'मुझे विराट बेहद पसंद हैं और अनुष्का ने अभी तक दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। लेकिन मैं इस नौजवान क्रिकेटर को अपने प्यार का इजहार कर रही हूं क्योंकि मैं उनसे प्यार करती हूं और अनुष्का ने अभी तक खुलकर इस बारे में कुछ नहीं कहा है। अब अनुष्का क्रिकेटर को अपने प्यार का इजहार करना चाहेंगी।'

Saturday, 7 March 2015

अनुष्‍का को 'एनएच 10' के लिए मंजूर है सेंसरबोर्ड का फैसला

सेंसर बोर्ड की रिवाइजिंग कमेटी ने अनुष्का शर्मा की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच 10' के नौ दृश्यों में कांट-छांट करने के बाद इसे 'ए' सर्टिफिकेट दिया। अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म ‘एनएच10′ के लिये ‘ए’ प्रमाण पत्र स्वीकार है परन्तु वह फिल्म के ऑडियो तथा वीडियो के साथ समझौता नहीं कर सकती।

जाहिर है अनुष्का शर्मा उन ऑडियो को दर्शकों को दिखाना चाहती है जिसके कारण सीबीएफसी ने उसे ‘ए’ प्रमाण पत्र दिया है। ‘ए’ प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद अनुष्का को गर्व है कि उन्होंने फिल्म की कहानी के साथ समझौता नहीं किया।

फिल्म की अभिनेत्री और निर्मात्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘एनएच10′ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। सीबीएफसी ने ऑडियो और वीडियो में नौ जगहों पर कांट-छांट करने के बाद फिल्म को मंजूरी दी है, जिसके बाद अनुष्का सहज हो गई हैं।

फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद अनुष्का का कहना है कि इसके लिए उन्हें बहुत अधिक कोशिशें नहीं करनी पड़ी। अनुष्का ने कहा कि फिल्म को ‘ए’ प्रमाण पत्र मिलने के बावजूद उन्होंने फिल्म की कहानी के साथ कोई समझौता नहीं किया।

Wednesday, 4 March 2015

अनुष्‍का के बॉयफ्रेंड विराट ने पत्रकार को दी गाली!

अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्यार के किस्से तो आए दिन छपते ही रहते है, लेकिन हाल ही में एक अखबार में अपने और अनुष्का के बारे में आर्टिकल देखकर विराट अचानक काफी भड़क उठे और बाद में एक पत्रकार पर बरस पड़े। यहां तक कि गुस्से में गाली-गलौच भी देने लगे!

विराट को लगा कि यह वही पत्रकार है, जिसने उनके बारे में आर्टिकल लिखा है, लेकिन विराट यही गलती कर गए। यह वह पत्रकार नहीं था, जिसने आर्टिकल लिखा था। हालांकि बाद में जब विराट को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने माफी मांग ली।

दरअसल यह पूरा वाकया पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले का है, जब विराट ट्रेनिंग सेशन खत्म कर ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट रहे थे। तभी उनकी नज़र एक पत्रकार पर पड़ी। उन्हें लगा यह वही पत्रकार है, जिसने उनके और अनुष्का के बारे में एक अखबार में आर्टिकल लिखा है।