Thursday, 12 March 2015

आरोप साबित हो जाए तो राजनीति से संन्यास ले लूंगाः संजय

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ऑडियो टेप सामने आने के बाद पार्टी के कई नेता घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता आसिफ मोहम्मद ने दावा किया है कि संजय सिंह ने उन्हें लालच दिया था। आसिफ मोहम्मद का कहना है कि अगर संजय सिंह ने आरोप से इन्कार किया, तो वे सबूत पेश करेंगे। उधर, संजय सिंह ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा है कि आसिफ से उन्होंने मुलाकात की थी लेकिन पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं हुई थी।

संजय सिंह ने कहा कि अगर पैसे के लेन-देन की बात साबित होती है, तो मैं राजनीतिक जीवन से संन्यास ले लूंगा। संजय सिंह ने उल्टा आसिफ पर ही आरोप लगाया कि वे सरकार बनवाने के लिए आतुर थे और इस सिलसिले में उन्होंने नितिन गडकरी, रामवीर विधुड़ी जैसे भाजपा के नेताओं से मिलने की बात की। संजय सिंह ने कहा कि आसिफ कहते थे कि भाजपा उन्हें उप मुख्यमंत्री बना रही है।

No comments:

Post a Comment