Showing posts with label बिहार. Show all posts
Showing posts with label बिहार. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

पीएम से मिले नीतीश, बिहार के लिए मांगा 'विशेष दर्जा'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साउथ ब्लॉक में हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बिहार की मदद की मदद करने का आश्वासन दिया है। बिहार के मुखिया नीतीश शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि बिहार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। बिहार को केंद्र से मदद की दरकार है। साथ ही नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी अपील की, ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। यह बिहार के विकास को लेकर एक गैर राजनीतिक मुलाकात थी।

Thursday, 19 March 2015

बिहार: बोर्ड परीक्षा में हो रही है नकल, तरीका देख हो जाएंगे हैरान

बिहार में शिक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और इसमें कई जगह जमकर नकल हो रही है। हाजीपुर और वैशाली के एक परीक्षा केन्द्र पर छात्र छात्राओं के परिवार वाले परीक्षा केंद्र की दीवार पर चढ़कर नकल करवा रहे हैं।

इस घटना के सामने आते के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही ने इस मामले में कहा कि हम इस तरह की नकल को रोकना चाहते हैं। सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराना चाहती है, लेकिन बिना समाज, छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता के कुछ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब तक समाज और छात्रों का सहयोग नहीं मिलेगा, हम बेहतर इंतेजाम नहीं कर सकते। छात्र-छात्राओं के माता-पिता से अपील है कि वो परिक्षार्थियों को नकल में मदद ना करें।

हालांकि अधिकारी नकल रोकने का दावा कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़े पैमाने पर नकल हो रही है। परीक्षा शुरू होने के पहले अधिकारियों ने कहा था कि परीक्षा के दौरान नकल करने वाले और कराने वाले दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Monday, 9 March 2015

बिहार: पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे की गोली मार की हत्या

बिहार में दो पुलिसकर्मियों ने बहसबाजी के बाद एक दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी। पटना के एसएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि घटना पटना के बिक्रम ब्लॉक की है। वहां दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।

राणा ने कहा कि हम मामले की जांच पड़ताल कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विवाद की वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच गरमा गरम बहस हुई इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

Tuesday, 24 February 2015

मांझी के ये 10 फैसले नीतीश के लिए किसी चुनौती से कम नहीं

सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में पिछले दिनों हुए घमासान के बाद भले ही अब यहां की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा अपने कार्यकाल के अंतिम समय में लिए कई फैसलों को बदलना मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दरअसल, अपनी कुर्सी जाती देख मांझी ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में कई बड़े फैसले लिए थे इनमें दलितों को जमीन देना, महादलितों को सुविधाएं बढ़ाना, पुलिसकर्मियों के वेतन संबंधित जैसे कई फैसले शामिल थे।

दलितों को अधिक जमीन -

2008 में नीतीश कुमार ने ढाई लाख महादलित परिवारों को तीन डेसीमल [1306 वर्ग फीट] भूमि दी जाएगी, जिनमें से 50 हजार को लाभ मिल चुका है। मांझी ने इसे बढ़ाकर पांच डेसीमल कर दिया। राज्य सरकार इस जमीन को मार्केट रेट से सरकार खरीद कर महादलितों को देगी। संशोधित निर्णय के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी।

पासवान जैसे महादलित -

कार्यकाल के अंतिम समय के दौरान मांझी ने महादलितों के दलितों के साथ अंतर को कम किया तथा सुविधाएं बढ़ाने को कोशिश की। इस वोट बैंक के लिए रामविलास पासवान की धमकी के बाद मांझी के लिए इस निर्णय को वापस लेना भी नीतिश के लिए मुश्किल होगा।

शुल्क छूट -

मांझी ने दो माह पहले फैसला लिया था कि एससी व एसटी से संबंधित छात्राओं से स्नातक की पढ़ाई के दौरान कोई फीस नहीं ली जाएगी। महिला मतदाताओं के लिए यह योजना जाति विशेष के लिए देखी जा रही थी। नीतीश कुमार इस फैसले को रद करते हैं तो यह फैसला महादलितों को उनके खिलाफ कर सकता है।

महिला कोटा -

मांझी ने नीतीश के पूर्व के कार्यकाल के दौरान सरकारी नौकरी में मिलने वाले कोटे को 35 फीसद बढ़ा दिया। अगर नीतीश इस फैसले को वापस लेते हैं तो मांझी इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।


Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi