Showing posts with label शाहनवाज हुसैन. Show all posts
Showing posts with label शाहनवाज हुसैन. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

पीएम से मिले नीतीश, बिहार के लिए मांगा 'विशेष दर्जा'

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच साउथ ब्लॉक में हुई बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें बिहार की मदद की मदद करने का आश्वासन दिया है। बिहार के मुखिया नीतीश शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिल सकते हैं।

नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि बिहार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। बिहार को केंद्र से मदद की दरकार है। साथ ही नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की भी अपील की, ताकि राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। यह बिहार के विकास को लेकर एक गैर राजनीतिक मुलाकात थी।