Showing posts with label मुख्यमंत्री. Show all posts
Showing posts with label मुख्यमंत्री. Show all posts

Wednesday, 18 March 2015

नन गैंगरेप केसः ममता ने की सीबीआइ जांच की सिफारिश

नन गैंगरेप मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआइ जांच की सिफारिश की है। वहीं, इस मामले में कैथोलिक बिशप्स कांफ्रेंस ऑफ इंडिया (सीबीसीआई) के अध्यक्ष कार्डिनल बेसेलियस क्लीमिस ने पीड़िता से मिलने के लिए राणाघाट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वे आज शाम राज्य की मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीडि़ता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग करेंगे। उन्होंने इस घटना पर समूचे राष्ट्र द्वारा संवेदना जताने का आभार जताया और कहा कि पूरा समुदाय उनके साथ खड़ा है।

इससे पहले सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी मामले पर नाराजगी जाहिर की। वाड्रा ने अपनी नाराजगी फेसबुक पर जाहिर की। वाड्रा ने लिखा कि उन्हें नन के साथ हुई रेप की घटना से बहुत धक्का लगा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नन के साथ हुए रेप पर नाराजगी जाहिर की थी। संसद में भी मंगलवार को नन रेप का मामला उठाया गया था।

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'एक 71 साल की नन के साथ हुए गैंगरेप की खबर को सुनकर और इसके बारे में जो न्यूज चैनल्स में देखा उससे मुझे बहुत धक्का पहुंचा है। एक ऐसी महिला जिसने अपना पूरा जीवन गरीब और असहाय लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है, उसके साथ ऐसी शर्मनाक हरकत बर्दाश्त के बाहर है।'

Monday, 2 March 2015

मेरे लिए ट्रैफिक को न रोका जाएः फड़नवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि हाल की एक घटना के बाद मैने डीसीपी को निर्देश दिया है कि मेरे लिए ट्रैफिक को नहीं रोका जाए। आज कल वीआइपी कल्चर को लेकर हो रहे विरोध के बीच फड़नवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले ही दिन मैने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया था कि मेरे लिए कभी ट्रैफिक को नहीं रोका जाए।

फड़नवीस ने कहा कि बिना किसी खतरे के अगर ट्रैफिक को कभी रोका गया तो रिपोर्ट तलब कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कई बार देखा गया है कि वीआइपी के लिए ट्रैफिक को काफी समय तक रोक कर रखा जाता है इस दौरान गंभीर रूप से घायल और बीमार मरीजों को बे वजह रुकना पड़ता है और कभी- कभी उनकी मौत भी हो जाती है।

प्रदेश के स्वाइन फ्लू के चपेट में आने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर फड़नवीस ने कहा कि इसके 90 फीसद मामले मुंबई, पुणे, नागपुर, लाटूर और औरंगाबाद में पाए गए हैं। इस समस्या से हम गंभीरता से निबटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश ने खतरे को और बढ़ा दिया है। इस बीमारी को लेकर अभी 15 क्रिटिकल है। हमने जिले के कलेक्टरों और स्वास्थ्य सचिव को इस पर गंभीरता से नजर रखने को कहा है।

 

Thursday, 26 February 2015

नक्सली हमले में शहीद जवान के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

दिल्ली सरकार ने नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान के परिवार वालों एक करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की घोषणा की। सीएम केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जवान के परिवारवालों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में दिल्ली सरकार उनके साथ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राण दिए हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि इस संकट की घड़ी में हम उनके परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाए। एक करोड़ के मुआवजे का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनकी ( शहीद जवान) इस कुर्बानी के बदले ये राशि बहुत छोटी है। उन्होंने इस राशि के अलावा उनकी पत्नी को नौकरी देने की भी बात कही।

अर्द्धसैनिक सुरक्षाबल का जवान नरोत्तम दास दिल्ली के रहने वाले थे। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उनकी तैनाती बिहार में की गई थी, गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैया मोड़ के पास सामान्य गश्ती पर निकले कोबरा बटालियन के वाहन को बारूदी विस्फोट कर उड़ा दिया गया। घटना में कोबरा के गुलाब यादव और नरोत्तम दास शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक घर दिल्ली लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।



Wednesday, 25 February 2015

बिजली कंपनियों की ऑडिट के लिए केजरीवाल कैग से मिले

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
अपने चुनावी वायदे के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बिजली कंपनियों की ऑडिट कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कैग से मिले। केजरीवाल की कैग से मुलाकात के बाद पार्टी के नेता व सरकार में शामिल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ऑडिट के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हमने कैग से कहा है कि सरकार उन्हें उनके काम में पूरा सहयोग देगी।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वायदे में कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वह बिजली के बिल आधे कर देगी। साथ ही उनकी पार्टी बिजली कंपनियों की ऑडिट कराएगी।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 

Tuesday, 24 February 2015

उमर अब्दुल्ला के चाचा शेख नजीर का निधन

शेख नजीर
शेख नजीर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के चाचा शेख नजीर का आज सुबह देहांत हो गया, वे 84 वर्ष के थे। जीएमसी सुपर स्पेशेलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक रमेश गुप्ता ने बताया कि नजीर को बेहद ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से सबह पांच बजकर तीस मिनट पर उनकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य में लगातार गिरावट की वजह से उनको जीवनरक्षक प्रणाली में रखा गया था। आपको बता दें कि शेख नजीर नेशनल कॉन्फेंस पार्टी के महासचिव और पार्टी के संयोजक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के भतीजे थे। इससे पहले उमर अब्दुल्ला अपने चाचा का हालचाल जानने के लिए कल अस्पताल भी गए थे। शेख नजीर एक ‘‘प्रतिष्ठित सज्जन’’ थे और नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता तथा अपने चचेरे भाई फारुक अब्दुल्ला के बेहद करीबी थे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

मुफ्ती मुहम्मद सईद 1 मार्च को लेंगे मुख्‍यमंंत्री के रूप में शपथ!

मुफ्ती मुहम्मद सईद
मुफ्ती मुहम्मद सईद
भाजपा और पीडीपी के बीच जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो गई है। सूत्रों की मानें तो मुफ्ती मोहम्मद सईद एक मार्च को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इसके संकेत दिए हैं।

मंगलवार की शाम पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगी। पिछले कई दिनों से भाजपा-पीडीपी के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने पर बातचीत चल रही थी।

उधर सूत्रों की मानें तो इसके बाद पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद इस हफ्ते के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे संभावना जताई जा रही है कि भाजपा और पीडीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार एक मार्च को शपथ ले सकती है।

पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से जब जम्मू-कश्मीर के सरकार गठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। लेकिन हम इस बारे में तब जानकारी देंगे, जब हम इसे कर लेंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा और पीडीपी के बीच अफस्पा और अनुच्छेद 370 पर मतभेदों समेत अन्य सभी मुद्दों पर सहमति का रास्ता निकाल लिया है। गठबंधन को औपचारिकता प्रदान करने के लिए महबूबा मुफ्ती मंगलवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगी।
 
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 
 

अखिलेश ने पेश किया तीन लाख दो हजार करोड़ का बजट

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान भवन में 3.02 लाख करोड़ का बजट पेश किया। यह सीएम अखिलेश यादव का चौथा बजट है। विधान भवन के तिलक हाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का जो बजट पटल पर रखा वह बीते वर्ष के मुकाबले 10.20 प्रतिशत अधिक का है।

इस बार बजट में 21 शहरों से स्लम हटाने के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। गोमती की सफाई के लिए 400 करोड़ का बजट पास हुआ जबकि सड़क और पुल के लिए 12 हजार करोड़ का बजट है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए सरकार ने 1533 करोड़ की व्यवस्था की है। इस बार अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 2776 करोड़ तथा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को 3000 करोड़ दिया गया है। लखनऊ मेट्रो के लिए 425 करोड़ का बजट पास। मेडिकल टीचर्स अब 65 की आयु में रिटायर होंगे। अब दवाओ के लिए 587 करोड़ का प्रावधान किया। सरकार ने 2100 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। परिवार कल्याण के लिए 5840 करोड़ का बजट है तो सरकार की प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन स्कीम को 2727 करोड़ व लैपटॉप स्कीम के लिए 100 करोड़ का बजट दिया गया है। इसके साथ ही यूपी का राजकोषीय घाटा 2.96 प्रतिशत पहुंचा। यूपी का ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत तक पहुंच गया जो कि नेशनल ग्रोथ रेट से ज्यादा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 को किसान वर्ष घोषित किया जाएगा। प्रदेश में एक हजार एग्री जंक्शन स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 1152 करोड़ रुपये की व्यवस्था की हंै। अगले वर्ष से गांवों को न्यूनतम 16 घंटे व शहरों को 22-24 घंटे बिजली आपूर्ति के मद्देनजर बजट में 25764 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सरकार ने आजमगढ व लखीमपुर खीरी में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही लखनऊ में 168 करोड़ से लागत से साईकिलिंग अकादमी बनेगी तो कानपुर के ग्रीन पार्क के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi



मांझी के ये 10 फैसले नीतीश के लिए किसी चुनौती से कम नहीं

सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार
बिहार की राजनीति में पिछले दिनों हुए घमासान के बाद भले ही अब यहां की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गई है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा अपने कार्यकाल के अंतिम समय में लिए कई फैसलों को बदलना मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। दरअसल, अपनी कुर्सी जाती देख मांझी ने कार्यकाल के अंतिम दिनों में कई बड़े फैसले लिए थे इनमें दलितों को जमीन देना, महादलितों को सुविधाएं बढ़ाना, पुलिसकर्मियों के वेतन संबंधित जैसे कई फैसले शामिल थे।

दलितों को अधिक जमीन -

2008 में नीतीश कुमार ने ढाई लाख महादलित परिवारों को तीन डेसीमल [1306 वर्ग फीट] भूमि दी जाएगी, जिनमें से 50 हजार को लाभ मिल चुका है। मांझी ने इसे बढ़ाकर पांच डेसीमल कर दिया। राज्य सरकार इस जमीन को मार्केट रेट से सरकार खरीद कर महादलितों को देगी। संशोधित निर्णय के लिए अतिरिक्त बजट की आवश्यकता होगी।

पासवान जैसे महादलित -

कार्यकाल के अंतिम समय के दौरान मांझी ने महादलितों के दलितों के साथ अंतर को कम किया तथा सुविधाएं बढ़ाने को कोशिश की। इस वोट बैंक के लिए रामविलास पासवान की धमकी के बाद मांझी के लिए इस निर्णय को वापस लेना भी नीतिश के लिए मुश्किल होगा।

शुल्क छूट -

मांझी ने दो माह पहले फैसला लिया था कि एससी व एसटी से संबंधित छात्राओं से स्नातक की पढ़ाई के दौरान कोई फीस नहीं ली जाएगी। महिला मतदाताओं के लिए यह योजना जाति विशेष के लिए देखी जा रही थी। नीतीश कुमार इस फैसले को रद करते हैं तो यह फैसला महादलितों को उनके खिलाफ कर सकता है।

महिला कोटा -

मांझी ने नीतीश के पूर्व के कार्यकाल के दौरान सरकारी नौकरी में मिलने वाले कोटे को 35 फीसद बढ़ा दिया। अगर नीतीश इस फैसले को वापस लेते हैं तो मांझी इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।


Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi