Showing posts with label दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली. Show all posts

Friday, 27 March 2015

पीएम मोदी ने कहा जिन्‍हें जरूरत नहीं वो ना लें सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऊर्जा संगम -2015' सम्मेलन की शुरुआत आज दिल्ली के विज्ञान भवन में की। भारत की प्रमुख विदेशी तेल कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश तब मजबूत होता है जब उसका संस्थागत तंत्र मजबूत हो। दुनिया के छठवां हिस्सा ये कहकर नहीं रूक सकता कि हमारी ये समस्या है, होना चाहिए कि दुनिया की छठी आबादी बोले कि हम अपने कंधों पर उठाएंगे।

प्रधानमंत्री ने इसी के साथ सब्सिडी छोड़ो अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार पर सब्सिडी का 40 हजार करोड़ का बोझ है। सरकार चाहती है कि जिनको जरूरत ना वो खुद छोड़ दें सब्सिडी और बाजार मूल्य पर गैस खरीदें। पीएम ने कहा कि जो लोग समृद्ध हैं, जिन्हें जरूरत नहीं उन्हें सब्सिडी नहीं लेनी चाहिए। इसके लिए आप पेट्रोलियम कंपनी या गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सब्सिडी छोड़ सकते हैं।

 

Wednesday, 25 March 2015

मुश्किल में दिल्ली के कानून मंत्री, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के मंत्री मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। तोमर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है।

दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नंद किशोर गर्ग ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक चुनावी याचिका दायर की थी। इस याचिका के तहत गर्ग ने उनकी (जितेंद्र सिंह तोमर) विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। भाजपा नेता का आरोप कि जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। गर्ग के मुताबिक तोमर ने अपनी कानून की डिग्री के संबंध में सही बात चुनाव आयोग को नहीं बताई।

Thursday, 12 March 2015

सुनंदा पुष्‍कर मामले में हो सकती है मेहर तरार से पूछताछ

सुनंदा पुष्कर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस पाकिस्तान की पत्रकार मेहर तरार से पूछताछ कर सकती है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस एक बार फिर से जरूरत पड़ने पर इस मामले में शशि थरूर से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस कमिश्नर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि मामले में तफती श चरणबद्ध तरीके से जारी है।

गौरतलब है कि मेहर तरार का नाम पहली बार उस वक्त सामने आया था जब इस बात की आशंका जताई गई थी कि शशि और मेहर के बीच ऑनलाइन चैटिंग हो रही है। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद महिला पत्रकार व सुनंदा की दोस्त नलिनी सिंह ने दक्षिण जिला पुलिस व वसंत विहार के तत्कालीन एसडीएम आलोक कुमार को बताया था कि शशि थरूर सुनंदा से रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। वह सुनंदा से तलाक लेकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी करना चाहते थे। सुनंदा इस बात को लेकर बेहद नाराज व तनाव में थीं। दोनों के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था, जिससे थरूर तंग आ चुके थे।

Monday, 9 March 2015

प्रतिबंध के बाद भी आगरा में दिखाई गई इंडियाज डॉटर

दिल्ली के निर्भया कांड पर बीबीसी की डॉक्युमेंट्री डॉटर इंडिया के प्रसारण पर रोक के बाद भी आगरा में एक एनजीओ महिला दिवस पर कल इसका प्रसारण किया। इस पर रोक लगाने को भारत की सरकार ताकत झोंके हुए है, लेकिन एक एनजीओ छांव फाउंडेशन ने सरकारी रोक की धज्जियां उड़ा दीं।

आगरा में फिल्म का सार्वजनिक प्रसारण भारत की बेटी को महिला दिवस पर शर्मिंदा किया गया और पुलिस-प्रशासन को भनक तक न लग सकी। अब मामले की जांच की कसरत शुरू हो गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दूसरे को थाने पर लाने की कोशिश की जा रही है। बीबीसी ने दिल्ली के निर्भया कांड के दोषियों के साक्षात्कार पर तैयार डॉक्ïयूमेंट्री इंडियाज डॉटर पर देश भर माहौल गरमाया हुआ है। केंद्र सरकार इसके भारत में प्रसारण पर रोक लगा चुकी है, तमाम कोशिशों के बाद सरकार ने यूट्यूब पर डाली गई यह डॉक्युमेंट्री भी हटवा ली थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कल छांव फाउंडेशन के केतन दीक्षित कुछ साथियों के साथ एत्मापदपुर तहसील में आवंलखेडा के गांव रूपधनु पहुंचे। वहां ग्रामीणों से कहा गया कि वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे एक डॉक्युमेंट्री दिखाना चाहते हैं, इसके बाद प्रोजेक्टर लगाकर इंडियाज डॉटर का प्रसारण शुरू कर दिया गया। यहां ग्रामीणों को जानकारी ही नहीं थी कि एनजीओ के सदस्य भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री का प्रसारण करने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मेरे काम की तारीफः ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी की प्रश्चिम बंगाल पर कर्ज के मुद्दे पर बात हुई। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

पीएम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके काम की तारीफ की। पीएम ने माना की पश्चिम बंगाल पर सबसे ज्यादा कर्ज है। ममता ने उनसे कर्ज माफी की मांग की।पीएम से मिलने के लिए ममता बनर्जी रविवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गईं थीं।

दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पहले ममता ने कोलकाता में कहा, 'मैं भीख मांगने के लिए दिल्ली नहीं जा रही हूं। राज्य को उसका अधिकार मिलना चाहिए।' उन्होंने कहा, '14 वें वित्तीय आयोग का इंतजार किया है। हमें कुछ नहीं मिला। अब तक हम एक लाख करोड़ रुपए कर्ज के ब्याज के रूप में चुका चुके हैं। अब धैर्य रखना मुश्किल हो रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री से मिलने जा रही हूं।' बता दें कि 25 फरवरी को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर उनसे मिलने का समय मांगा था।

Wednesday, 4 March 2015

'आप' की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, योगेंद्र यादव समेत बीस सदस्‍य मौजूद

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुुरू हो गई है। याेगेंद्र यादव समेत बीस सदस्य बैठक में मौजूद हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही 'आप' में बढ़ती अंतर्कलह से आहत अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी व्यस्तता को इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा है कि 'वह केवल दिल्ली पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए ही यह कदम उठाया है, क्योंकि दोनों जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी को यह लिखित इस्तीफा भेज दिया है।'

पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष और नवीन जयहिंद ने भी पुख्ता करते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस्तीफे की पेशकश की है, जिस पर अब पीएसी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है, जिनके हाथों में 'संगठित आप(United AAP)' लिखे हुए बैनर हैं।

 

Tuesday, 3 March 2015

'आप' में कलह से केजरीवाल दुखी, किरण बोली- यह तो होना ही था

आम आदमी पार्टी के भीतर मचे बवाल को देखते हुए पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए अपना दर्द बयां किया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर ये लिखा है कि ' पार्टी के भीतर जो भी चल रहा है उससे मैं बहुत आहत हूं और मुझे गहरी चोट लगी है। लेकिन मैं इस गंदी लड़ाई में नहीं पड़ना चाहता, मैं अपना पूरा ध्यान काम पर लगाऊंगा जनता और जनता के भरोसे के नहीं टूटने दूंगा।'

उधर, एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए किरण बेदी ने कहा है कि यह कोई नई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के अंदर तो मनमुटाव आम बात है। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सारी बातें अब सामने आ रही हैं। इस तरीके की बातें तो वहां पर हमेशा रही हैं।

आपको बता दें, आम आदमी पार्टी का आंतरिक कलह अब थमने का नाम नही ले रहा है। बयानबाजी से शुरू हुई खींचतान अब आरोप-प्रत्यारोप में बदलती जा रही है। पार्टी नेता आशीष खेतान ने ट्वीटर पर प्रशांत भूषण और उनके परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। बता दें कि ये पहली बार है जब पार्टी की अंदरुनी कलह में आरोप-प्रत्यारोप का दौर खुलकर सामने आया है।
 
 
 

छुट्टी पर बीमार केजरीवाल, सीएम का काम संभालेंगे मनीष

आम आदमी पार्टी के संयोजक औऱ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। केजरीवाल की खांसी बिगड़ने और शुगर का लेवल 300 के स्तर के पार जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें नेचुरोपैथी में इलाज कराने की सलाह दी है। जिसके लिए वे 5 मार्च को दस दिन के लिए नेचुरोपैथी सेंटर जाएंगे।

इस बीच खबर आ रही है कि केजरीवाल नेचुरोपैथी के लिए बेंगलुरू जाएंगे और उनकी अनुपस्थिति में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे।

आपको बता दें, चुनाव के दौरान से ही केजरीवाल को नियमित रूप से खांसी आ रही है, जिसके लिए वे चुनाव में भाषण देते हुए भी खांसते थे और दिल्ली में पार्टी को मिली भारी सफलता के बाद जब प्रधानमंत्री से मिलने के लिए गए थे तो उन्होंने भी उनकी खांसी के बारे में पूछा था। पीएम ने उन्हें बेंगलुरू के एक डॉकटर का नाम भी सुझाया था।

इस समय आम आदमी पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। जिसके लिए केजरीवाल ने कहा है कि पार्टी के अंदर चल रही कलह से वे बहुत ही आहत और दुखी हैं। लेकिन वे इस गंदी लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते हैं। वे दिल्ली वासियों के भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

 

Thursday, 26 February 2015

आमदनी अठन्नी-खर्चा रुपैया, ये है दिल्ली सरकार के खजाने का हाल

सूबे की नई हुकूमत ने बिजली हाफ और पानी माफ के चुनावी जुमले को सच साबित कर दिया है, लेकिन सरकार के इस लोकलुभावन फैसले से आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली कहावत भी सच साबित हो गई है। विशेषज्ञों की मानें तो अब सरकारी खजाने पर घाटे का बोझ बढ़कर करीब छह हजार करोड़ रुपये हो जाएगा और इससे दिल्ली का विकास निश्चित रूप से प्रभावित होगा।

आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए 400 यूनिट तक बिजली के बिल को आधा करने और 20 हजार लीटर पानी प्रति परिवार प्रतिमाह मुफ्त देने का ऐलान कर दिया है। पहली मार्च से यह सुविधा दिल्ली के लोगों को मिल जाएगी। जाहिर तौर पर लाखों लोगों को सरकार के इस फैसले का फायदा होगा। लेकिन इस फैसले का ऐलान करते हुए खुद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी यह स्वीकार किया कि वर्तमान दरों पर सरकार पर प्रतिवर्ष करीब 1700 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष में सरकार की राजस्व वसूली में करीब 4500 करोड़ की कमी आई है और इस घाटे को पूरा करने के लिए सरकारी खर्चो में कटौती की जाएगी। जाहिर है कि 1700 करोड़ रुपये का बोझ और बढ़ने के बाद अगले साल यह घाटा छह हजार करोड़ के उपर पहुंच जाएगा।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 

तेज प्रताप की शादी आज, चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंच रहे बराती

मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव के 26 फरवरी के विवाह समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव व अन्य रिश्तेदार सैफई पहुंच गए हैं। बराती सुबह दिल्ली के लिए चार्टर्ड प्लेन और कारों से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार शाम करीब पांच बजे सैफई पहुंचे।

तेज प्रताप की शादी को लेकर सैफई में जश्न का माहौल है। बधाई गीतों व नाच गाने का आयोजन चल रहा है। इन दिनों संसद चल रही है और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

इससे पहले 21 फरवरी को तेज प्रताप का तिलक समारोह पूरे शाही तामझाम के साथ हुआ। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। गौरतलब है कि तेज प्रताप मुलायम सिंह यादव के पोते हैं। तेज प्रताप का विवाह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की छोटी बेटी राजलक्ष्मी से तय हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि तिलक समारोह में शामिल होने सैफई पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

नक्सली हमले में शहीद जवान के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा

दिल्ली सरकार ने नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान के परिवार वालों एक करोड़ रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की घोषणा की। सीएम केजरीवाल व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जवान के परिवारवालों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में दिल्ली सरकार उनके साथ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने देश के लिए अपने प्राण दिए हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि इस संकट की घड़ी में हम उनके परिवार की पूरी जिम्मेदारी उठाए। एक करोड़ के मुआवजे का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनकी ( शहीद जवान) इस कुर्बानी के बदले ये राशि बहुत छोटी है। उन्होंने इस राशि के अलावा उनकी पत्नी को नौकरी देने की भी बात कही।

अर्द्धसैनिक सुरक्षाबल का जवान नरोत्तम दास दिल्ली के रहने वाले थे। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उनकी तैनाती बिहार में की गई थी, गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सलैया मोड़ के पास सामान्य गश्ती पर निकले कोबरा बटालियन के वाहन को बारूदी विस्फोट कर उड़ा दिया गया। घटना में कोबरा के गुलाब यादव और नरोत्तम दास शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को आज उनके पैतृक घर दिल्ली लाया गया, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।



Wednesday, 25 February 2015

जेएनयू में महिला प्रोफेसर ने लगाया छात्र पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

महिला प्रोफेसर
महिला प्रोफेसर
राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय [जेएनयू] में एक महिला प्रोफेसर ने अपने छात्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पीएचडी का यह छात्र उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है।

जेएनयू में पिछले कुछ समय के दौरान इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है। महिला प्रोफेसर ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि आरोपी छात्र यूनिवर्सिटी के पास ही किराए के मकान में रहता है। वह कुछ पूछने के बहाने अक्सर उनके पास आता रहता था। छात्र ने महिला प्रोफेसर से वादा किया था कि वह उसके साथ शादी करेगा।

महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से आरोपी छात्र उसे नजरअंदाज कर रहा था। कुछ दिनों पहले उसने शादी से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने महिला प्रोफेसर की मेडिकल जांच कराई इसके अलावा आरोपी छात्र से भी पूछताछ की जा रही है। 

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
 

Tuesday, 24 February 2015

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्‍ना के मंच पर पहुंचे केजरीवाल

अनशन
अनशन
जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ अनशन में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। अन्ना के अनशन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। उन्होंने इस कानून में हुए संशोधन पर सरकार की जमकर खिंचाई की है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार अंग्रेज सरकार की तरह फैसले ले रही है, जबकि यह जनता द्वारा चुनी गई सरकार है।

अपने संबोधन में अन्ना ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अब हर गांव में इस कानून के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी और चार माह के बाद एक बार फिर से रामलीला मैदान में अांदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन मोदी सरकार का दिमाग सही करने के लिए होगा। अन्ना का मंच साझा करने वालों में एमडीएमके नेता वाइको भी शामिल हैं।

केजरीवाल के यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अन्ना ने सोमवार को इस मुद्दे पर केजरीवाल और मनीष सिसौदिया से महाराष्ट्र सदन में मुलाकात की थी। 


Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi