Showing posts with label प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. Show all posts
Showing posts with label प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. Show all posts

Friday, 27 March 2015

पीएम मोदी ने कहा जिन्‍हें जरूरत नहीं वो ना लें सब्सिडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऊर्जा संगम -2015' सम्मेलन की शुरुआत आज दिल्ली के विज्ञान भवन में की। भारत की प्रमुख विदेशी तेल कंपनी ओएनजीसी विदेश लिमिटेड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश तब मजबूत होता है जब उसका संस्थागत तंत्र मजबूत हो। दुनिया के छठवां हिस्सा ये कहकर नहीं रूक सकता कि हमारी ये समस्या है, होना चाहिए कि दुनिया की छठी आबादी बोले कि हम अपने कंधों पर उठाएंगे।

प्रधानमंत्री ने इसी के साथ सब्सिडी छोड़ो अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार पर सब्सिडी का 40 हजार करोड़ का बोझ है। सरकार चाहती है कि जिनको जरूरत ना वो खुद छोड़ दें सब्सिडी और बाजार मूल्य पर गैस खरीदें। पीएम ने कहा कि जो लोग समृद्ध हैं, जिन्हें जरूरत नहीं उन्हें सब्सिडी नहीं लेनी चाहिए। इसके लिए आप पेट्रोलियम कंपनी या गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सब्सिडी छोड़ सकते हैं।

 

Thursday, 26 March 2015

पीएम मोदी के बाद अमित शाह से मिले जाट नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद जाट नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलने उनके घर पर पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण रद किए जाने से नाराज जाट नेताओं ने पीएम मोदी से आरक्षण के मुद्दे पर उनका समर्थन करने का आग्रह किया। भाजपा अध्यक्ष ने जाट नेताओं को आश्वासन दिया है कि वो जाट समुदाय के साथ हैं और आरक्षण के मुद्दे पर हस्ताक्षेप करेंगे।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, 'हमारी भाजपा सरकार जाट लोगों के साथ है। भाजपा का जाट समुदाय को पूरा समर्थन है। जाट आरक्षण के मुद्दे पर जो भी कदम जरूरी होंगे, वो हमारी सरकार जरूरी लेगी।'

उधर केंद्रीय ग्रामीण एवं पंचायती राज मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उच्च स्तर पर यह बात रखी जाएगी और उन्हें यकीन है कि न्याय मिलेगा।