प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऊर्जा संगम -2015' सम्मेलन की शुरुआत आज
दिल्ली के विज्ञान भवन में की। भारत की प्रमुख विदेशी तेल कंपनी ओएनजीसी
विदेश लिमिटेड की स्वर्ण जयंती के अवसर पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा
है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश तब
मजबूत होता है जब उसका संस्थागत तंत्र मजबूत हो। दुनिया के छठवां हिस्सा ये
कहकर नहीं रूक सकता कि हमारी ये समस्या है, होना चाहिए कि दुनिया की छठी
आबादी बोले कि हम अपने कंधों पर उठाएंगे।
प्रधानमंत्री ने इसी के साथ
सब्सिडी छोड़ो अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार पर सब्सिडी
का 40 हजार करोड़ का बोझ है। सरकार चाहती है कि जिनको जरूरत ना वो खुद छोड़
दें सब्सिडी और बाजार मूल्य पर गैस खरीदें। पीएम ने कहा कि जो लोग समृद्ध
हैं, जिन्हें जरूरत नहीं उन्हें सब्सिडी नहीं लेनी चाहिए। इसके लिए आप
पेट्रोलियम कंपनी या गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सब्सिडी छोड़ सकते हैं।
Source: National News
No comments:
Post a Comment