Showing posts with label विधानसभा चुनाव. Show all posts
Showing posts with label विधानसभा चुनाव. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

मुश्किल में दिल्ली के कानून मंत्री, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के मंत्री मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। तोमर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है।

दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नंद किशोर गर्ग ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक चुनावी याचिका दायर की थी। इस याचिका के तहत गर्ग ने उनकी (जितेंद्र सिंह तोमर) विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। भाजपा नेता का आरोप कि जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। गर्ग के मुताबिक तोमर ने अपनी कानून की डिग्री के संबंध में सही बात चुनाव आयोग को नहीं बताई।

Saturday, 7 March 2015

मिशन-2017 को लेकर यूपी भाजपा गंभीर, चित्रकूट में आज से मंथन

भारतीय जनता पार्टी 2017 के विधानसभा चुनावों को लेकर काफी गंभीर हो रही है। सदस्यता अभियान के बाद अब पार्टी चिंतन शिविरों में मथन करेगी। भाजपा आज से चित्रकूट में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित कर रही है।

दो दिनी इस चिंतन शिविर में सूबे की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। माना जा रहा है इसके साथ ही पार्टी मिशन 2017 को लेकर तैयारियां तेज कर रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद अपनी साख बचाने के संकट से जूझ रही भाजपा अब सदस्यता लक्ष्य पूरा होने में आ रही मुश्किलों के साथ कार्यकर्ता व नेताओं के बीच में बढ़ते फासले घटाने की राह तलाशी जाएगी। इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर चर्चा शीर्ष पर रहेगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व संगठन महामंत्री सुनील बंसल के अलावा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर भी मौजूद रहेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों के साथ में प्रदेश महामंत्रियों को आमंत्रित किया है। विधानमंडल दल नेता सुरेश खन्ना व विधान परिषद में दल नेता हृदय नारायण दीक्षित भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। संगठन में हाशिए पर पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी इस बैठक में बुलाया गया है जबकि उपाध्यक्षों और प्रदेश मंत्रियों को दूर रखा गया है।