Showing posts with label हाई कोर्ट. Show all posts
Showing posts with label हाई कोर्ट. Show all posts

Wednesday, 25 March 2015

मुश्किल में दिल्ली के कानून मंत्री, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के मंत्री मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। तोमर पर दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगा है।

दिल्ली में सत्तासीन केजरीवाल सरकार के कानून मंत्री के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नंद किशोर गर्ग ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक चुनावी याचिका दायर की थी। इस याचिका के तहत गर्ग ने उनकी (जितेंद्र सिंह तोमर) विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। भाजपा नेता का आरोप कि जितेंद्र सिंह तोमर ने अपने शपथ पत्र में गलत जानकारी दी थी। गर्ग के मुताबिक तोमर ने अपनी कानून की डिग्री के संबंध में सही बात चुनाव आयोग को नहीं बताई।

Tuesday, 24 February 2015

जा सकती है मप्र के राज्यपाल की कुर्सी, एसटीएफ ने दर्ज कराई एफआइआर

राज्यपाल राम नरेश यादव
राज्यपाल राम नरेश यादव
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले में राज्यपाल राम नरेश यादव फंसते नजर आ रहे हैं। एसटीएफ की टीम ने मप्र. के राज्यपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इस मामले में नाम उछलने के बाद अब उनकी कुर्सी पर भी खतरा मंडराने लगा है।

वहीं इससे पहले एसआईटी के चेयरमैन रिटायर्ड जस्टिस चंद्रेश भूषण ने कहा था कि जबलपुर हाई कोर्ट की ओर से जो निर्देश मिले हैं, उस पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और मामले में राज्यपाल या मंत्री जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि एसआईटी की ओर से जबलपुर हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजकर अतिविशिष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी गई थी। हाईकोर्ट ने 20 फरवरी को इस रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए कार्रवाई की अनुमति दे दी है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi