Showing posts with label याेगेंद्र यादव. Show all posts
Showing posts with label याेगेंद्र यादव. Show all posts

Wednesday, 4 March 2015

'आप' की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, योगेंद्र यादव समेत बीस सदस्‍य मौजूद

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुुरू हो गई है। याेगेंद्र यादव समेत बीस सदस्य बैठक में मौजूद हैं। बैठक शुरू होने से पहले ही 'आप' में बढ़ती अंतर्कलह से आहत अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी व्यस्तता को इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा है कि 'वह केवल दिल्ली पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए ही यह कदम उठाया है, क्योंकि दोनों जिम्मेदारियां निभाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी को यह लिखित इस्तीफा भेज दिया है।'

पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष और नवीन जयहिंद ने भी पुख्ता करते हुए कहा कि केजरीवाल ने इस्तीफे की पेशकश की है, जिस पर अब पीएसी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थल के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है, जिनके हाथों में 'संगठित आप(United AAP)' लिखे हुए बैनर हैं।