Showing posts with label जंतर-मंतर. Show all posts
Showing posts with label जंतर-मंतर. Show all posts

Tuesday, 24 February 2015

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ अन्‍ना के मंच पर पहुंचे केजरीवाल

अनशन
अनशन
जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे द्वारा किए जा रहे भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ अनशन में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। अन्ना के अनशन का आज दूसरा और अंतिम दिन है। उन्होंने इस कानून में हुए संशोधन पर सरकार की जमकर खिंचाई की है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार अंग्रेज सरकार की तरह फैसले ले रही है, जबकि यह जनता द्वारा चुनी गई सरकार है।

अपने संबोधन में अन्ना ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अब हर गांव में इस कानून के खिलाफ पदयात्रा निकाली जाएगी और चार माह के बाद एक बार फिर से रामलीला मैदान में अांदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन मोदी सरकार का दिमाग सही करने के लिए होगा। अन्ना का मंच साझा करने वालों में एमडीएमके नेता वाइको भी शामिल हैं।

केजरीवाल के यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। अन्ना ने सोमवार को इस मुद्दे पर केजरीवाल और मनीष सिसौदिया से महाराष्ट्र सदन में मुलाकात की थी। 


Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi