Showing posts with label जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय. Show all posts
Showing posts with label जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय. Show all posts

Wednesday, 25 February 2015

जेएनयू में महिला प्रोफेसर ने लगाया छात्र पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

महिला प्रोफेसर
महिला प्रोफेसर
राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय [जेएनयू] में एक महिला प्रोफेसर ने अपने छात्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पीएचडी का यह छात्र उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है।

जेएनयू में पिछले कुछ समय के दौरान इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है। महिला प्रोफेसर ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि आरोपी छात्र यूनिवर्सिटी के पास ही किराए के मकान में रहता है। वह कुछ पूछने के बहाने अक्सर उनके पास आता रहता था। छात्र ने महिला प्रोफेसर से वादा किया था कि वह उसके साथ शादी करेगा।

महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से आरोपी छात्र उसे नजरअंदाज कर रहा था। कुछ दिनों पहले उसने शादी से भी इन्कार कर दिया। पुलिस ने महिला प्रोफेसर की मेडिकल जांच कराई इसके अलावा आरोपी छात्र से भी पूछताछ की जा रही है। 

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi