Showing posts with label निर्भया कांड. Show all posts
Showing posts with label निर्भया कांड. Show all posts

Monday, 9 March 2015

प्रतिबंध के बाद भी आगरा में दिखाई गई इंडियाज डॉटर

दिल्ली के निर्भया कांड पर बीबीसी की डॉक्युमेंट्री डॉटर इंडिया के प्रसारण पर रोक के बाद भी आगरा में एक एनजीओ महिला दिवस पर कल इसका प्रसारण किया। इस पर रोक लगाने को भारत की सरकार ताकत झोंके हुए है, लेकिन एक एनजीओ छांव फाउंडेशन ने सरकारी रोक की धज्जियां उड़ा दीं।

आगरा में फिल्म का सार्वजनिक प्रसारण भारत की बेटी को महिला दिवस पर शर्मिंदा किया गया और पुलिस-प्रशासन को भनक तक न लग सकी। अब मामले की जांच की कसरत शुरू हो गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। दूसरे को थाने पर लाने की कोशिश की जा रही है। बीबीसी ने दिल्ली के निर्भया कांड के दोषियों के साक्षात्कार पर तैयार डॉक्ïयूमेंट्री इंडियाज डॉटर पर देश भर माहौल गरमाया हुआ है। केंद्र सरकार इसके भारत में प्रसारण पर रोक लगा चुकी है, तमाम कोशिशों के बाद सरकार ने यूट्यूब पर डाली गई यह डॉक्युमेंट्री भी हटवा ली थी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कल छांव फाउंडेशन के केतन दीक्षित कुछ साथियों के साथ एत्मापदपुर तहसील में आवंलखेडा के गांव रूपधनु पहुंचे। वहां ग्रामीणों से कहा गया कि वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वे एक डॉक्युमेंट्री दिखाना चाहते हैं, इसके बाद प्रोजेक्टर लगाकर इंडियाज डॉटर का प्रसारण शुरू कर दिया गया। यहां ग्रामीणों को जानकारी ही नहीं थी कि एनजीओ के सदस्य भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री का प्रसारण करने जा रहे हैं।

Saturday, 7 March 2015

निर्भया डाक्यूमेंट्री: महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले वकीलों को नोटिस

निर्भया डाक्यूमेंट्री में महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बचाव पक्ष के दो वकीलों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वकीलों के शीर्ष संगठन ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता एमएल शर्मा और एके सिंह को नोटिस जारी कर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, एमएल शर्मा का कहना है कि अभी उन्हें नोटिस प्राप्त मिली है।

दरअसल, डॉक्यूमेंट्री में बचाव पक्ष के वकील एमएल शर्मा ने विवादास्पद बयान देते हुए निर्भया दुष्कर्म की घटना के लिए लड़की को ही जिम्मेदार ठहराया। डॉक्यूमेंट्री में दिए गए अपने बयान की पुष्टि करते हुए शर्मा ने कहा कि अगर आप मिठाई को सड़क पर रखेंगे, तो कुत्तेे उसे खाने के लिए आएंगे ही। निर्भया के माता-पिता ने उसे इतनी देर रात में क्यों भेजा था। वह उसका ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। क्या यह निर्भया के माता-पिता की जिम्मेदारी नहीं थी कि वह कहां और किसके साथ जा रही थी। हां, मैंने कहा था कि भारतीय संस्कृति सबसे अच्छी है। हमारी संस्कृति में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं है।

Wednesday, 4 March 2015

डॉक्यूमेंट्री विवादः सदन में हंगामे पर बोले राजनाथ 'नहीं होगा प्रसारण'

 निर्भया कांड के दोषी मुकेश के इंटरव्यू और उस पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ, जिसके बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने सदन को बताया कि इंटरव्यू की इजाजत शर्तों के आधार पर दी गई थी। उन्होंने ये भी माना कि इस दौरान शर्तों की अनदेखी हुई है। फिलहाल विवादित डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के गुनहगार मुकेश के बयानों के आधार पर बनी डॉक्यूमेंट्री का मुद्दा आज संसद में खूब गूंजा। राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और जबाव की मांग के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सफाई दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि इंटरव्यू की इजाजत शर्तों के आधार पर दी गई थी। लेकिन यहां शर्तों की अनदेखी हुई है। शर्त के मुताबिक डॉक्यूमेंट्री पहले प्रशासन को दिखाना था।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी कीमत पर इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण मंजूरी की इजाजत की जांच कराने की भी बात कही है। उन्होंने माना कि इस मामले में शर्तों की अनदेखी हुई है और आगे से ऐसे कार्यक्रमों की कोई इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी।