Showing posts with label महबूबा मुफ्ती. Show all posts
Showing posts with label महबूबा मुफ्ती. Show all posts

Tuesday, 24 February 2015

मुफ्ती मुहम्मद सईद 1 मार्च को लेंगे मुख्‍यमंंत्री के रूप में शपथ!

मुफ्ती मुहम्मद सईद
मुफ्ती मुहम्मद सईद
भाजपा और पीडीपी के बीच जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो गई है। सूत्रों की मानें तो मुफ्ती मोहम्मद सईद एक मार्च को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इसके संकेत दिए हैं।

मंगलवार की शाम पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगी। पिछले कई दिनों से भाजपा-पीडीपी के बीच न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने पर बातचीत चल रही थी।

उधर सूत्रों की मानें तो इसके बाद पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद इस हफ्ते के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इससे संभावना जताई जा रही है कि भाजपा और पीडीपी के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद के नेतृत्व में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार एक मार्च को शपथ ले सकती है।

पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से जब जम्मू-कश्मीर के सरकार गठन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। लेकिन हम इस बारे में तब जानकारी देंगे, जब हम इसे कर लेंगे।

बताया जा रहा है कि भाजपा और पीडीपी के बीच अफस्पा और अनुच्छेद 370 पर मतभेदों समेत अन्य सभी मुद्दों पर सहमति का रास्ता निकाल लिया है। गठबंधन को औपचारिकता प्रदान करने के लिए महबूबा मुफ्ती मंगलवार को नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगी।
 
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi