सहारनपुर में शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी रेंज के गांव ढाबा की आबादी के
निकट अपने दो शावकों के साथ गुलदार (मादा) ने एक ग्रामीण पर हमले का प्रयास
किया। शोर मचने पर भीड़ दौड़ी, तो गुलदार अपने शावकों के साथ एक सुरंग में
घुस गया। सुबह सात बजे ग्रामीणों के शोर मचाने पर सुरंग से निकल-निकल कर
कई बार ग्रामीणों को दौड़ाया, लेकिन भीड़ के बढऩे पर लौट जाता। मौके पर
भीड़ मौजूद है और गुलदार व शावक सुरंग से बाहर नहीं निकल रहे थे। शिवालिक
में वन्य जीव-जंतु विभाग की टीम न होने के कारण वनकर्मी कुछ भी नहीं कर पा
रहे हैं। इस गुलदार को करीब एक वर्ष से यहां देखा जा रहा है। उस समय
ग्रामीणों ने गुलदार के एक शावक को पकड़ कर वन विभाग के हवाले कर दिया था,
जिसे विभाग ने लखनऊ के चिडिय़ाघर में भेज दिया था। ग्रामीणों द्वारा
बार-बार शिकायत के बावजूद रोकथाम के उपाय नहीं किए गए। इसके चलते आज सूचना
मिलने पर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ कर बैठा
लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह गुलदार गांव के कई पालतू कुत्तों व
मवेशियों को मार चुका है। वन विभाग ग्रामीणों की मदद करने को तैयार नही है।
Showing posts with label लखनऊ. Show all posts

Wednesday, 18 March 2015
Friday, 27 February 2015
लखनऊ में एटीएम के पास से कैश लूट, तीन की हत्या
उत्तर प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का पूरा लाभ लेते हुए राजधानी लखनऊ के भीड़ भरे डालीगंज क्षेत्र में बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने जा रहे तीन लोगों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद यह बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गये। गोली लगने से एटीएम में कैश डालने वैन से आए दो गार्ड तथा एक लोडर की अस्पताल में मौत हो गई। तीन हत्याओं के लखनऊ में माहौल काफी खौफजदा है।
राजधानी के डालीगंज क्षेत्र के व्यस्त बाजार में आज दिन में करीब एक बजे एक निजी बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए सुरक्षा गार्ड अरुण व अनवीश के के साथ लोडर अनिल पहुंचे। यह लोग वैन से कैश बैग लेकर एटीएम में जा ही रहे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। इन लोगों ने दोनों गार्ड पर फायरिंग की और एटीएम में चले गये। वहां पर लोडर को गोली मारने के बाद बैग छीन लिया। व्यस्त बाजार से यह तीनों बैग लेकर बाइक से भाग गये। गोली लगने से इस लोडर अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों गार्ड अरुण व अवनीश ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ दिया। पुलिस जांच की औपचारिकता में लगी है।

Find: Latest News in Hindi and Newspaper
Tuesday, 24 February 2015
अखिलेश ने पेश किया तीन लाख दो हजार करोड़ का बजट
| मुख्यमंत्री अखिलेश यादव |
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज विधान भवन में 3.02 लाख करोड़ का बजट पेश किया। यह सीएम अखिलेश यादव का चौथा बजट है। विधान भवन के तिलक हाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2015-16 का जो बजट पटल पर रखा वह बीते वर्ष के मुकाबले 10.20 प्रतिशत अधिक का है।
इस बार बजट में 21 शहरों से स्लम हटाने के लिए 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। गोमती की सफाई के लिए 400 करोड़ का बजट पास हुआ जबकि सड़क और पुल के लिए 12 हजार करोड़ का बजट है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए सरकार ने 1533 करोड़ की व्यवस्था की है। इस बार अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 2776 करोड़ तथा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे को 3000 करोड़ दिया गया है। लखनऊ मेट्रो के लिए 425 करोड़ का बजट पास। मेडिकल टीचर्स अब 65 की आयु में रिटायर होंगे। अब दवाओ के लिए 587 करोड़ का प्रावधान किया। सरकार ने 2100 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। परिवार कल्याण के लिए 5840 करोड़ का बजट है तो सरकार की प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन स्कीम को 2727 करोड़ व लैपटॉप स्कीम के लिए 100 करोड़ का बजट दिया गया है। इसके साथ ही यूपी का राजकोषीय घाटा 2.96 प्रतिशत पहुंचा। यूपी का ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत तक पहुंच गया जो कि नेशनल ग्रोथ रेट से ज्यादा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 को किसान वर्ष घोषित किया जाएगा। प्रदेश में एक हजार एग्री जंक्शन स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 1152 करोड़ रुपये की व्यवस्था की हंै। अगले वर्ष से गांवों को न्यूनतम 16 घंटे व शहरों को 22-24 घंटे बिजली आपूर्ति के मद्देनजर बजट में 25764 करोड़ की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सरकार ने आजमगढ व लखीमपुर खीरी में कृषि विश्वविद्यालय बनाने की व्यवस्था की है। इसके साथ ही लखनऊ में 168 करोड़ से लागत से साईकिलिंग अकादमी बनेगी तो कानपुर के ग्रीन पार्क के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
Subscribe to:
Comments (Atom)