Showing posts with label Dainik Jagran. Show all posts
Showing posts with label Dainik Jagran. Show all posts

Wednesday, 18 February 2015

जेल से बाहर आते ही वंजारा ने गुजरात पुलिस का किया बचाव

डीजी वंजारा
डीजी वंजारा
इशरत जहां केस में लगभग आठ साल से जेल में बंद डीजी वंजारा आज जेल से बाहर आ गए हैं। हाल ही में सीबीआइ की एक विशेष अदालत ने डीजी बंजारा और पीपी पांडेय को जमानत दी थी। वंजारा इशरत जहां और तीन अन्य की कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में हत्या करने के आरोप में जेल में बंद थे। जेल से निकलते ही वंजारा ने गुजरात पुलिस का बचाव किया।

जेल से रिहा होने के बाद वंजारा ने कहा कि गुजरात पुलिस ने कुछ भी गलत नहीं किया। पुलिस ने नागरिकों की रक्षा की है। आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय समस्या है। हर किसी की जिम्मेदारी है कि वो आतंकवाद से लड़े। सभी आरोपी निरपराध हैं। सिर्फ चार्जशीट ही दाखिल की गई है। गुजरात पुलिस निर्दोष है और ये बात कोर्ट में साबित हो गई है।वंजारा ने कहा कि करीब 8 साल से गुजरात के 32 पुलिसकर्मी जेल में हैं। वे सभी निर्दोष हैं। पुलिस का काम आम नागरिकों को बचाना होता है। पहली बार गुजरात पुलिस को इंसाफ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी हिम्मत जेल में रहकर भी नहीं टूटी है। भारतीय न्याय व्यवस्था में देरी हो सकती है, लेकिन मिलता जरूर है। जेल में बंद दूसरे पुलिस कर्मी भी जल्द छूट जाएंगे।

आपको बता दें कि 15 जून 2004 को शहर के बाहरी इलाके में एक मुठभेड़ में अहमदाबाद अपराध शाखा के अधिकारियों ने मुंबई की 19 वर्षीय छात्र इशरत जहां, प्रनेश पिल्लै उर्फ जावेद शेख, अमजद अली राना और जीशान जौहर की कथित रुप से हत्या कर दिया था।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

केदारनाथ 24, गंगोत्री-यमुनोत्री के 21 व बदरीनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे

भगवान केदारनाथ
भगवान केदारनाथ
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट 24 अप्रैल को खोले जाएंगे। मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पुरोहितों, वेदपाठियों व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। इस बार यात्रा सीजन में राजशेखर लिंग केदारनाथ में मुख्य पुजारी के रूप में रहेंगे। 

गंगोत्री, यमुनोत्री व बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 21 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर खुलेंगे, जबकि भगवान बदरीनाथ के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 

महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी, स्वयंवर सेमवाल ने पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि व समय निकाला। कपाट सुबह आठ बजकर पचास मिनट पर शुभ लग्न पर खुलेंगे। 20 अप्रैल को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली को पूजा अर्चना करने के साथ गर्भ गृह से बाहर निकाला जाएगा। इस दिन उत्सव डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, जबकि 21 को फाटा, 22 को गौरीकुंड व 23 अप्रैल को उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 24 अपै्रल से श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के आगामी छह माह के लिए दर्शन कर सकेंगे। भगवान केदारनाथ की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए इस बार ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में यज्ञ भी किया गया। इस मौके पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, विधायक शैलारानी रावत, एसडीएम यूएस चौहान व मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा भी मौजूद थे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

कोल ब्‍लॉक के लिए बोली लगाएगी दिल्‍ली सरकार

कोल ब्लॉक नीलामी
कोल ब्लॉक नीलामी
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने कोल ब्लॉक नीलामी में भाग लेने का निर्णय लिया है। कोल ब्लॉक की मदद से केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में 'आप' ने बिजली दरों को आधा करने का वादा किया था। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से रद 204 ब्लॉकों में से 21 ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। 

केजरीवाल सरकार की योजना दिल्ली में एक बड़ा पावर प्लांट लगवाने की है। आम आदमी पार्टी चाहती है कि कोल ब्लॉक की मदद से कोई निजी कंपनी दिल्ली में पर्याप्त मात्रा में किफायती बिजली मुहैया कराने के लिए एक बड़ा पावर प्लांट लगाए। केजरीवाल सरकार का लक्ष्य अगले पांच सालों में खुद के दम पर 4000 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करना है। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इशारों ही इशारों में केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुफ्त बिजली देने का वादा वो राज्य भी करते हैं, जो खुद बिजली का उत्पादन नहीं करते। बिजली के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर हैं।

इससे पहले दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि प्रदेश सरकार के पास ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बड़ी योजना है। हमारी योजना के जरिए रिन्यूएबल और परंपरागत, दोनों स्रोतों से बिजली उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'हमने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि जहां भी संभव हो, हमें एक कोल ब्लॉक दिया जाए। हम इस बारे में जल्द औपचारिक अनुरोध करेंगे। हमारी योजना अगले पांच सालों में अपने दम पर चार हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन की है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

'रॉय' ने पांच दिन में कमाए 36 करोड़!

लेनोवो फोन
लेनोवो फोन
यदि लेनोवो फोन है आपके पास तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि जल्द ही 7 लेनोवो फोंस में एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट आ रहा है। लेनोवो ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी है कि वर्ष 2015 के दूसरी तिमाही में कंपनी अपने सभी 7 फोंस को एंड्रायड लॉलीपॉप से अपडेट करने जा रही है। हालांकि कंपनी ने लिस्ट काफी छोटी बनायी है पर उम्मीद है कि आगे और डिवाइसेज को शामिल किया जाएगा।

इन डिवाइसेज में- हाल ही में लांच किया गया ए6000 बजट स्मार्टफोन समेत वाइब एक्स2, पी70-ए, एसजीओ-ए, वाइब जेड2 और वाइब जेड2 प्रो शामिल है। साथ ही अभी लांच नहीं हुए लेनोवो ए5000 को भी यह अपडेट मिलेगा। ये सभी डिवाइसेज फिलहाल एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलते हैं। यह अपडेट इस वर्ष अप्रैल से जून माह तक आ जाएगा।
 
एंड्रायड लॉलीपॉप अपडेट एंड्रायड का नया और आधुनिक वर्जन है जो मटीरियल डिजाइन के लिए जाना जाने वाला नये फ्लूड यूआइ, बैटरी सेवर फीचर और स्मार्ट लॉक व अन्य इंप्रूवमेंट से लैस है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

हरियाणा के सीएम खट्टर की मं‍त्री अनिल विज से 'खटपट'

सीएम खट्टर
सीएम खट्टर
क्या हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच उठापटक चल रही है! लगता तो कुछ ऐसा ही है। हरियाणा के स्वास्थ, खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा उनके विभागों के कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं हो रही है।

अनिल विज ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया, 'मेरे विभागों में गहरी रुचि लेने के लिए शुक्रिया मुख्यमंत्री जी, मैं रिलैक्स्ड हो गया।'

दअसल, मुख्यमंत्री खट्टर ने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जो अनिल विज के विभागों से संबंधित थीं। सूत्रों की मानें तो विज इस बात से भी नाराज हैं कि 'खेलेगा हरियाणा-बढ़ेगा हरियाणा' अभियान के पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं है और न ही नाम का जिक्र है। इस योजना का उद्धाटन सोमवार को मुख्यमंत्री ने किया था।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

नीतीश ने माना इस्‍तीफा देना बड़ी भूल, जनता से मांगेंगे माफी

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह स्वीकार किया है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना भारी भूल थी और वे जनता से माफी मांगने को तैयार हैं। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए साक्षात्कार में नीतीश ने स्वीकार किया कि सीएम की कुर्सी छोड़कर अपनी जगह जीतनराम मांझी को लाना उनकी भूल थी।

उन्होंने कहा कि 'जीतन राम मांझी हमारी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। अपना काम करने की जगह वो अपना पर्सनल एजेंडा फॉलो करने लगे। मांझी के विवादित बयानों की बजह से पार्टी को शर्मिन्दगी झेलनी पड़ी। इससे यह जल्दी ही पता लग गया कि वो भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं और अगर उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया तो पार्टी की छवि को नुकसान होगा।'

नीतीश ने कहा, 'जिस तरह से मांझी ने कुर्सी संभालते ही अपना काम शुरु किया, उससे जल्द ही खतरे की घंटी सुनाई देने लगी। मैं इसे नजरअंदाज करता रहा कि वो संभल जाएंगे। मुझे लगता है कि बिहार के लोग इसके लिए मुझे दोषी ठहरा रहे होंगे कि मैंने उनके उपर ऐसा मुख्यमंत्री थोप दिया। मुझे लगता है कि मैंने मुख्यमंत्री का पद छोड़कर गलती की थी। मैं जनता से इसके लिए मांफी मांगने को तैयार हूं। भविष्य के लिए मुझे सीख मिली है कि इस प्रकार से मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ना चाहिए।'

बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में बयान दिया था कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर नीतीश कुमार ने भारी गलती है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं किसी बहस में नहीं पड़ना चाहता हूं। जनता को ही फैसला करने दीजिए कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा है। मैंने क्या किया और मांझी ने क्या किया यह जनता के सामने हैं।'

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

पर्रिकर ने डीआइजी के बयान का किया खंडन, अपने पुराने बयान पर कायम

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताया कि बेंगलुरु में चल रही 'एयरो इंडिया 2015' प्रदर्शनी इस बार 'मेक इन इंडिया' की थीम पर आधारित है। इसमें 295 भारतीय और 328 विदेशी कंपनियां भाग ले रही हैं। साथ ही रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान बोट विवाद पर कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और डीआइजी बीके लोशाली पर अनुशासनहीनता का मामला बनता है।

मनोहर पर्रिकर से जब पाकिस्तान बोट विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पहले दिए गए अपने बयान पर मैं अब भी कायम हूं। हालांकि मैं कोस्ट गार्ड की सफाई से संतुष्ट हूं। लेकिन उनके बयान की जांच होनी चाहिए और आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।'

रक्षा मंत्री ने कहा कि देखिए भारत में 15-16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं। अगर कोई सरकारी कर्मचारी गलत या झूठा बयान देता है, तो इसके लिए सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। अगर डीआइजी ने कोई गलत बयान दिया है, तो उनके खिलाफ अनुशासनहीनता का मामला बनता है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक डीआइजी लोशाली ने दावा किया कि उस नाव को नाव में सवार लोगों ने नहीं, बल्कि कोस्ट गार्ड द्वारा धमाके में बर्बाद किया गया था। डीआइजी ने एक कार्यक्रम में दावा किया कि उनके आदेश पर ही कोस्ट गार्ड ने नाव को उड़ाया था।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

मांझी को कांग्रेस की सलाह, माफी मांग करें 'घर वापसी'

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी
बिहार पर छाए राजनीतिक संकट को देखते हुए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 'घर वापसी' की सलाह दी है। कांग्रेस ने कहा है कि मांझी को अपनी राजनीतिक गलती मान नीतीश कुमार व दूसरे बड़े नेताओं से माफी मांग जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में घर वापसी करने की कोशिश करनी चाहिए।

बिहार कांग्रेस प्रदेश कमेटी के पूर्व महासचिव विनोद शर्मा और विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र भारती ने ये बातें एक संयुक्त बयान में बोली। दोनों ने कहा कि सुबह का भूला जब शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। दोनों ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सलाह दी कि उन्हें 20 फरवरी को विधानसभा में होेने वाले विश्वास प्रस्ताव से अपना नाम वापस लेना चाहिए और अगले मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार को समर्थन देना चाहिए।

उन्होंने मांझी से कहा कि जब भाजपा शासन में थी तब नीतीश कुमार के कार्यकाल के दौरान न सिर्फ विकास कार्यों को रोकने की कोशिश की बल्कि बिहार में सुशासन को भी नुकसान पहुंचाया। कांग्रेसी नेताओं ने मांझी को नसीहत देते हुए कहा कि आपके पास अभी भी वक्त है। अपनी गलती मान लीजिए और दिल्ली चुनाव में पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी की तरह भाजपा के बलि का बकरा बनने से बचें।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

1.21 करोड़ रुपए पहुंची पीएम के बहुचर्चित सूट की बोली

बहुचर्चित सूट
बहुचर्चित सूट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहना उनके नाम की छपाई वाले बहुचर्चित बंद गले का सूट की बोली लगनी शुरू हो गई है। गुजरात के सूरत में चल रही नीलामी में इस सूट की बोली 1 करोड़ 21 लाख रुपए पहुंच गई है। यह बोली सूरत के रहने वाले राजेश जूनेजा ने लगाई।

सबसे पहले इस सूट के लिए 11 लाख रुपए की बोली लगी। उसके बाद सूरत के व्यवसायी राजू अग्रवाल ने 51 लाख रुपए की बोली लगाई। इसके बाद सूरत के ही सुरेश अग्रवाल ने बोली की कीमत लगभग दोगुनी करते हुए 1 करोड़ रुपए की बोली लगा दी। विरेल चोकसी ने इससे आगे निकलते हुए 1 करोड़ 11 लाख रुपए की बोली लगा दी।

सूरत में तीन दिनों तक चलने वाली प्रदर्शनी और नीलामी में इस सूट के अलावा पिछले नौ माह के कार्यकाल में प्रधानमंत्री को मिले कुल 455 तोहफों की भी नीलामी की जाएगी। इससे मिलने वाली रकम को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 'स्वच्छ भारत अभियान' पर खर्च किया जाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ 25 जनवरी को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई विशेष मुलाकात में पहने सूट की कीमत को लेकर विपक्ष ने मोदी पर खूब निशाना साधा था। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि सूट की कीमत दस लाख रुपए है। इस धारीदार सूट में पूरे कपड़े पर अंग्रेजी में नरेंद्र दामोदरदास मोदी लिखा हुआ है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 

Friday, 13 February 2015

बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्‍सप्रेस दुर्घटनाग्रस्‍त, 12 की मौत

बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
बेंगलुरु के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस ट्रेन हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है और 30 के लगभग लोग घायल हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर बनी हुई।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन हादसा आज सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर एनेकला शहर के नजदीक हुआ है। यहां बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। अभी हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

बेंगलुरु के रेलवे डिवीजनल मैनेजर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया, 'अभी हम यकीन से तो नहीं कह सकते, लेकिन इस हादसे में दस से कम लोगों की मौत हुई है।' उन्होंने बताया कि बेंगलुरु-एर्नाकुलम इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बेंगलुरु से चली थी और 7 बजकर 25 मिनट पर दुर्घाटनाग्रस्त हो गई। बेंगलुरु के सिटी रेवले स्टेशन पर हेल्प डेस्क बना दिया गया है। रेलवे की ओर से हेल्पलाइन नंबर (080 22371166, 080-22156553, 080-22156554, 9731666751) भी जारी कर दिए हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

ये फोटो शेयर करके बुरी फंसी आलिया

आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके मुसीबत में फंस गई। एक पोर्टल पर छपी खबर के मुताबिक आलिया एक गाने की तस्वीर पोस्ट की, जिसे वो सुन रही थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये तस्वीर पोस्ट करना उनके लिए परेशानी का सबब बन जाएगा।

दरअसल आलिया ऐली गॉलडिंग का गाना 'लव मी लाइक यू डू' सुन रही थी। आलिया जिस वेबसाइट पर गाना सुन रही थी, उन्होंने तस्वीर के साथ गलती से उसका यूआरएल भी पोस्ट कर दिया। ये वेबसाइट गैर कानूनी है और म्यूजिक पाइरेसी के लिए जानी जाती है।

इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर आलिया की आलोचना शुरू हो गई। जैसे ही आलिया को अपनी गलती का अहसास हुआ, उन्होंने तस्वीर अपने अकाउंट से डिलीट कर दी।


Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

ऑस्ट्रेलिया में इन भारतीय क्रिकेटरों के साथ हुआ अजीब किस्सा

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के साथ एक ऐसा वाकया घटा कि कोई भी भारतीय क्रिकेट फैन हैरान रह जाए। ये घटना इस बात की ओर भी संकेत थी कि विश्व कप की लोकप्रियता जिस अंदाज में इन दिनों भुनाई जा रही है, स्थिति उससे काफी अलग है।

भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को विश्व कप 2015 में आमने-सामने होंगे। ये दोनों टीमों का टूर्नामेंट में पहला मुकाबला होगा। जाहिर है कि इस कांटे की टक्कर को लेकर जोश अपने चरम पर होता है लेकिन खबरों के मुताबिक एडिलेड में नजारा कुछ अलग ही है। यहां ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे किसी को कोई फिक्र ही नहीं कि इतना बड़ा मुकाबला यहां होने वाला है। आलम ये है कि विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे टीम होटल से एडिलेड ओवल के मैदान तक तकरीबन 300 मीटर तक पैदल चलकर पहुंचे लेकिन रास्ते में आते-जाते लोगों में कोई भी ऐसा नहीं दिखा जिसने इन दिग्गजों को पहचाना हो या फिर पहचानने पर इनका ऑटोग्राफ या तस्वीर खींचने की जहमत उठाई हो। दोनों खिलाड़ियों ने जब सड़क पार करना चाही तो गाड़ियां आकर रुकीं जरूर लेकिन किसी ने भी इन दोनों को देखकर उत्साह प्रकट नहीं किया और इनके सड़क पार करते ही गाड़ियों उसी रफ्तार से आगे बढ़ चलीं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

इमामों से करवाया जबरन डांस, बदले में हिंदुओं की हत्‍या

इमाम
इमाम
 चीन में मुस्लिमों की धार्मिक स्वतंत्रता का दमन किया गया है। वहां के शिनजिआंग प्रांत में बड़ी संख्या में इमामों को सड़क पर उतार कर जबरन डांस करवाया गया। साथ ही उन्हें शपथ दिलवाई गई कि वे अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा नहीं देंगे।

चीन का यह प्रांत मुस्लिम बहुल है। चीनी सरकार चाहती है कि इमाम इस्लाम का प्रचार-प्रसार न करें। यही कारण है कि उनसे सार्वजनिक रूप से डांस करवाया गया, साथ ही यह शपथ भी दिलवाई गई कि वे अपने बच्चों को यह शिक्षा देंगे कि प्रार्थना करने से आत्मा को दुख पहुंचता है।

प्रतिक्रिया पाक में, छह हिंदुओं की हत्या

चीन की इस हरकत पर पाकिस्तान में जबरदस्त प्रक्रिया हुई। वहां के सिंध प्रांत में भीड़ ने छह हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया। प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद अकरम का कहना है कि चीन में ऐसा होता आया है, लेकिन हम वहां प्रदर्शन नहीं कर सकते।

अकरम के मुताबिक, हमने हिंदुओं की हत्या की है, ताकि दुनिया में संदेश जाए कि हम इस्लाम का विरोध बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

छलकती आंखों से विदा हुई बिटिया सोना, भावुक हुए सीएम शिवराज

सीएम शिवराज
सीएम शिवराज
मंगल गीत, विवाह की रस्में, स्वागत-सत्कार के बीच सुबह से खुशी व उत्साह का वातावरण सूरज की रोशनी के साथ मद्धिम होता हुआ उस समय बोझिल हो गया, जब दुल्हन बनी बिटिया सोना धर्म मां साधना सिंह के कांधे पर सिर रखकर सिसकने लगी। मां ने जब दिलासा देने के लिए सोना के सिर पर हाथ रखा तो उसकी आंखों से आंसुओं की अविरल धार बह निकली। यह देख बाबुल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गला भी भर आया। वे खुद को रोक नहीं पाए, भारी मन से सोना को सुखी गृहस्थ जीवन के लिए शुभाशीष देकर विदा किया।

सभी को भावुक कर देने वाला यह दृश्य बाढ़ वाले गणेश मंदिर परिसर में गुरुवार को उपस्थित हुआ। सोना के विवाह समारोह में प्रदेश सरकार के आठ मंत्रियों व कई आला अफसर तो थे ही, खासतौर पर हेलीकॉप्टर से महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी महाराज और गृहस्थ संत पंडित प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी भी पहुंचे। दोनों संतों की उपस्थिति में वरमाला का आयोजन हुआ। स्वामी अवधेशानंद ने नवयुगल को आशीर्वाद देते हुए इस शादी को आदर्श विवाह बताया। वहीं पंडित शास्त्री ने इसे परमार्थमूलक कार्यक्रम कहा। मंच पर करीब डेढ़ घंटे तक वर-वधु को आशीर्वाद देने का क्रम चला। शाम करीब 4 बजे गणेश मंदिर परिसर में दूल्हा दुल्हन ने सात फेरे लिए यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपत्नीक मुख्यमंत्री ने सोना के पांव पखारे और कन्यादान किया।

बक्तरा में ड्राइवर की नौकरी करने वाले दूल्हे त्रिलोकचंद के पिता रघुवरसिंह से रहा न गया वे कह उठे समधी के रूप में मुख्यमंत्री को पाकर क्षेत्र में रुतबा बढ़ गया। वे अपनी बहू को बेटी मानकर ले जा रहे हैं। उसे हर खुशी देने की कोशिश करेंगे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi



...कुछ यूं शुरू हुई थी अरविंद केजरीवाल की 'प्रेम कहानी'

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल के सड़क से सियासत तक के संघर्ष में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनका खूब साथ दिया। इसीलिए मंगलवार को जब पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला, पार्टी दफ्तर में बैठे केजरीवाल ने हजारों समर्थकों के सामने जीत के लिए सुनीता का शुक्रिया भी अदा किया। केजरीवाल ने ट्वीट भी किया और अपनी और सुनीता की तस्वीर भी पोस्ट की।

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है और इसी दिन दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सुनीता दिल्ली में आयकर विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

अरविंद की इमानदारी पर फिदा हुई थीं सुनीता

भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले। यहां पर आइआरएस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। बचपन से स्पष्टवादी और साफ दिल अरविंद के साहस और निष्पक्षता ने सुनीता को प्रभावित किया। सुनीता को तो मानो सपनों का राजकुमार मिल गया, क्योकि सुनीता का सपना था कि उनका होने वाला पति इमानदार होने के साथ ही देश सेवा को प्राथमिकता देने वाला हो।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

स्‍कूल में तोड़फोड़ पर पीएम ने पुलिस कमिश्‍नर को किया तलब

दिल्ली के वसंत विहार में स्थित होली चाइल्ड ऑक्सीलम स्कूल में प्रिंसिपल के ऑफिस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे स्कूल पर हमला बताया है। दिल्ली में पिछले कुछ समय से चर्च पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूल का दौरा किया।

इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को तलब किया है। बस्सी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मुद्दे पर पीएम ने काफी गंभीरता दिखाई और आरोपियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। मैंने उन्हें बताया दिया है कि यह माहौल खराब करने की कोशिश का मामला नहीं है, यह चोरी का केस है। घटना में प्रसिंपल के ऑफिस से आठ हजार रुपये चोरी हुए हैं। 

होली चाइल्ड ऑक्सीलम स्कूल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात कुछ अज्ञात लोग आए और प्रिंसिपल के ऑफिस में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी कुछ पैसे भी चुरा कर ले गए। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

केजरीवाल के फ्री वाई-फाई सेवा वादे पर शर्तें लागू

मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में फ्री वाई-फाई सेवा देने का वादा किया था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह सेवा कुछ शर्तों के साथ फ्री होगी।

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि हर काम के लिए वाई-फाई फ्री नहीं होगा और इस पर कुछ सेवा शर्तें भी लागू होंगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने घोषणापत्र में स्पष्ट कर दिया है कि फ्री वाई-फाई सेवा पब्लिक प्लेस जैसे बाजार, पार्क, सड़क, बस ट्रेन और ऐसी तमाम जगहों पर मिलेगी, जहां लोग इक्ट्ठा होते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यही व्यवस्था है। घर, दफ्तर, दुकान या मॉल जैसी जगहों पर सेवा नहीं मिलेगी।

सिसोदिया ने कहा कि प्राइवेट कामों, जैसे ई-मेल, फेसबुक, ट्विटर, वॉट्सऐप के इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे। शुरुआती आधा घंटा फ्री इंटरनेट मिलेगा, उसके बाद प्री-पेड सिस्टम के तहत कुछ चार्ज देना होगा।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

Thursday, 12 February 2015

मोदी से मिलने के बाद केजरीवाल को चढ़ा बुखार

दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुखार से पीडि़त है और वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद अपने कौशांबी स्थित घर लौट गए हैं। इससे पहले केजरीवाल आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे थे।

14 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले केजरीवाल को कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के नाम पर फैसला करना है। केजरी के बीमार होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि अब आम आदमी पार्टी के नेता कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के नाम पर अंतिम फैसला करने के लिए केजरीवाल के कौशांबी स्थित घर पर चर्चा के लिए जाएंगे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

नीतीश का आरोप, केंद्र की स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे गवर्नर

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
बिहार के राज्यपाल से सरकार बनाने का न्यौता न मिलने से खफा जदयू नेता और राज्य के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी पर निशाना साध दिया है। उन्होंने आराेप लगाया है कि वह केंद्र के इशारों पर काम कर रहे हैं। नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि जो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहते हैं त्रिपाठी उनका साथ दे रहे हैं।

उनका कहना था कि सरकार बनाने को लेकर न्यौता न देने के पीछे उनकी मंशा साफतौर पर दिखाई देती है। उनका आरोप था कि इस मामले में हो रही देरी विधायकों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देगी। मांझी को बहुमत के लिए समय दिए जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी। यह केवल खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने के लिए ही किया जा रहा है। उनका आरोप था कि केंद्र की स्क्रिप्ट पर गवर्नर पूरी तरह से अमल कर रहे हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

शीला के बयान से दुखी माकन दे सकते हैं कांग्रेस से इस्‍तीफा

अजय माकन
अजय माकन
दिल्ली में कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनाव में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बयान से काफी आहत हुए हैं। उनके नजदीकी सूत्रों के मुताबिक शीला के बयान से दुखी होकर अब वह पार्टी से इस्तीफा देने तक पर विचार कर रहे हैं। माकन के अलावा भी कुछ और नेताओं के माथे पर शीला के बयान ने शिकन पैदा कर दी है। गौरतलब है कि दिल्ली में पार्टी की करारी हार पर शीला ने हार का ठीकरा कमोबेश माकन पर ही फोड़ा था।

उनका कहना था कि माकन का प्रचार आक्रामक नहीं था और न ही उन्होंने अपने प्रचार में दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व में किए गए काम को जनता को बताया। उन्होंने यहां तक कहा कि हार के बाद उन्हें अजय माकन पर दया आ रही है। शीला के इस बयान के बाद कांग्रेस के कई नेताओं के सुर बदले हुए दिखाई दिए हैं। 

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi