![]() |
| अजय माकन |
दिल्ली में कांग्रेस का चेहरा बनकर चुनाव में उतरे पूर्व केंद्रीय
मंत्री अजय माकन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बयान से काफी
आहत हुए हैं। उनके नजदीकी सूत्रों के मुताबिक शीला के बयान से दुखी होकर
अब वह पार्टी से इस्तीफा देने तक पर विचार कर रहे हैं। माकन के अलावा भी
कुछ और नेताओं के माथे पर शीला के बयान ने शिकन पैदा कर दी है। गौरतलब है
कि दिल्ली में पार्टी की करारी हार पर शीला ने हार का ठीकरा कमोबेश माकन पर
ही फोड़ा था।
उनका कहना था कि माकन का प्रचार आक्रामक नहीं था और न ही उन्होंने अपने
प्रचार में दिल्ली सरकार द्वारा पूर्व में किए गए काम को जनता को बताया।
उन्होंने यहां तक कहा कि हार के बाद उन्हें अजय माकन पर दया आ रही है। शीला
के इस बयान के बाद कांग्रेस के कई नेताओं के सुर बदले हुए दिखाई दिए हैं।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment