![]() |
| लालकृण्ण आडवाणी और अरविंद केजरीवाल |
दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत पर अभी भी बधाइयों
का तांता लगा हुआ है। भाजपा के सबसे वरिष्ठ और कद्दावर नेता लाल कृष्ण
आडवाणी ने भी उनकी शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी है। सूत्रों की मानें तो
केजरीवाल आज शाम आडवाणी के आवास पर उनसे मुलाकात कर सकते हैं।
चुनाव परिणाम आने के बाद से ही आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लोगों
से किया वादा निभाने के इरादे से काम पर जुट गए। इसी के मद्देनजर वे आज
प्रधानमंत्री निवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और दिल्ली को पूर्ण राज्य
का दर्जा देने व विकास के कामों में सहयोग की मांग की। पीएम ने पूरे
उत्साह से उनका स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment