Thursday, 12 February 2015

मायावती की बसपा का राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनना तय

मायावती
मायावती
मायावती की बहुजन समाज पार्टी के दिल्ली विधानसभा के चुनाव में दो सीटें और छह फीसद वोट पाने में नाकाम रहने के बाद राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होना तय हो गया है। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में सीट और प्राप्त मतों का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिल्ली की हार के बाद खत्म होना तय है।
बसपा को अब राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म करने के मामले में नोटिस दिया जाएगी और इसकी प्रक्रिया आगले मार्च तक पूरी होगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार किया, लेकिन बीएसपी खाता नहीं खुल सका। उसे महज 1.4 फीसद मत ही मिले, जबकि राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बरकरार रखने के लिए उसे कम से कम छह फीसद मत चाहिए थे। 

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:

Post a Comment