Thursday, 12 February 2015

कल 11 बजे शपथ लेंगे केजरीवाल, लोगों को दिया समय पर पहुंचने का न्‍यौता

अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह के लिए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री समेत पूरी दिल्लीवासियों को आमंत्रित किया है। गुरुवार को केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों को समय पर रामलीला मैदान पहुंचने का न्यौता दिया है।हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।

केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान केजरीवाल, मोदी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। लेकिन खबर यह आ रही है कि प्रधानमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी की सुबह 6:30 बजे ही महाराष्ट्र के बारामती के लिए रवाना हो जाएंगे। इसी दिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जाहिर तौर पर पीएम का महाराष्ट्र से समय रहते लौट पाना मुश्किल होगा, लिहाजा यह तय है कि पीएम शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा नहीं होंगे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:

Post a Comment