Thursday, 12 February 2015

नीतीश का आरोप, केंद्र की स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे गवर्नर

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
बिहार के राज्यपाल से सरकार बनाने का न्यौता न मिलने से खफा जदयू नेता और राज्य के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने गवर्नर केसरी नाथ त्रिपाठी पर निशाना साध दिया है। उन्होंने आराेप लगाया है कि वह केंद्र के इशारों पर काम कर रहे हैं। नीतीश ने पत्रकारों से कहा कि जो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाना चाहते हैं त्रिपाठी उनका साथ दे रहे हैं।

उनका कहना था कि सरकार बनाने को लेकर न्यौता न देने के पीछे उनकी मंशा साफतौर पर दिखाई देती है। उनका आरोप था कि इस मामले में हो रही देरी विधायकों की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देगी। मांझी को बहुमत के लिए समय दिए जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं थी। यह केवल खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने के लिए ही किया जा रहा है। उनका आरोप था कि केंद्र की स्क्रिप्ट पर गवर्नर पूरी तरह से अमल कर रहे हैं।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:

Post a Comment