Friday, 13 February 2015

स्‍कूल में तोड़फोड़ पर पीएम ने पुलिस कमिश्‍नर को किया तलब

दिल्ली के वसंत विहार में स्थित होली चाइल्ड ऑक्सीलम स्कूल में प्रिंसिपल के ऑफिस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे स्कूल पर हमला बताया है। दिल्ली में पिछले कुछ समय से चर्च पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।घटना की गंभीरता को देखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूल का दौरा किया।

इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को तलब किया है। बस्सी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस मुद्दे पर पीएम ने काफी गंभीरता दिखाई और आरोपियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। मैंने उन्हें बताया दिया है कि यह माहौल खराब करने की कोशिश का मामला नहीं है, यह चोरी का केस है। घटना में प्रसिंपल के ऑफिस से आठ हजार रुपये चोरी हुए हैं। 

होली चाइल्ड ऑक्सीलम स्कूल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार की रात कुछ अज्ञात लोग आए और प्रिंसिपल के ऑफिस में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी कुछ पैसे भी चुरा कर ले गए। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

No comments:

Post a Comment