![]() |
| अरविंद केजरीवाल |
दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे अरविंद केजरीवाल के सड़क
से सियासत तक के संघर्ष में पत्नी सुनीता केजरीवाल ने उनका खूब साथ दिया।
इसीलिए मंगलवार को जब पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला, पार्टी दफ्तर में बैठे
केजरीवाल ने हजारों समर्थकों के सामने जीत के लिए सुनीता का शुक्रिया भी
अदा किया। केजरीवाल ने ट्वीट भी किया और अपनी और सुनीता की तस्वीर भी पोस्ट
की।
14 फरवरी को वेलेंटाइन डे है और इसी दिन दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान
में अरविंद केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।
सुनीता दिल्ली में आयकर विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।
अरविंद की इमानदारी पर फिदा हुई थीं सुनीता
भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) की परीक्षा पास करने के बाद अरविंद और सुनीता
नागपुर स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहली बार मिले। यहां पर
आइआरएस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। बचपन से स्पष्टवादी और साफ
दिल अरविंद के साहस और निष्पक्षता ने सुनीता को प्रभावित किया। सुनीता को
तो मानो सपनों का राजकुमार मिल गया, क्योकि सुनीता का सपना था कि उनका होने
वाला पति इमानदार होने के साथ ही देश सेवा को प्राथमिकता देने वाला हो।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment