![]() |
| सीएम खट्टर |
क्या हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच उठापटक चल रही
है! लगता तो कुछ ऐसा ही है। हरियाणा के स्वास्थ, खेल और युवा मामलों के
मंत्री अनिल विज को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा उनके
विभागों के कामों में दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं हो रही है।
अनिल विज ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री
मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट
किया, 'मेरे विभागों में गहरी रुचि लेने के लिए शुक्रिया मुख्यमंत्री जी,
मैं रिलैक्स्ड हो गया।'
दअसल, मुख्यमंत्री खट्टर ने पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी योजनाएं शुरू की
हैं जो अनिल विज के विभागों से संबंधित थीं। सूत्रों की मानें तो विज इस
बात से भी नाराज हैं कि 'खेलेगा हरियाणा-बढ़ेगा हरियाणा' अभियान के पोस्टर
में उनकी तस्वीर नहीं है और न ही नाम का जिक्र है। इस योजना का उद्धाटन
सोमवार को मुख्यमंत्री ने किया था।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment