Showing posts with label Chardham yatra. Show all posts
Showing posts with label Chardham yatra. Show all posts

Wednesday, 18 February 2015

केदारनाथ 24, गंगोत्री-यमुनोत्री के 21 व बदरीनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे

भगवान केदारनाथ
भगवान केदारनाथ
ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट 24 अप्रैल को खोले जाएंगे। मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में पुरोहितों, वेदपाठियों व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। इस बार यात्रा सीजन में राजशेखर लिंग केदारनाथ में मुख्य पुजारी के रूप में रहेंगे। 

गंगोत्री, यमुनोत्री व बदरीनाथ के कपाट खुलने की तिथि पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 21 अप्रैल को अक्षय तृतीय पर खुलेंगे, जबकि भगवान बदरीनाथ के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। 

महाशिवरात्रि पर्व पर केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, यशोधर मैठाणी, स्वयंवर सेमवाल ने पंचांग गणना के आधार पर कपाट खुलने की तिथि व समय निकाला। कपाट सुबह आठ बजकर पचास मिनट पर शुभ लग्न पर खुलेंगे। 20 अप्रैल को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ की उत्सव डोली को पूजा अर्चना करने के साथ गर्भ गृह से बाहर निकाला जाएगा। इस दिन उत्सव डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी, जबकि 21 को फाटा, 22 को गौरीकुंड व 23 अप्रैल को उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 24 अपै्रल से श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के आगामी छह माह के लिए दर्शन कर सकेंगे। भगवान केदारनाथ की यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए इस बार ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में यज्ञ भी किया गया। इस मौके पर केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, विधायक शैलारानी रावत, एसडीएम यूएस चौहान व मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा भी मौजूद थे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi