![]() |
| रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर |
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बताया कि बेंगलुरु में चल रही 'एयरो
इंडिया 2015' प्रदर्शनी इस बार 'मेक इन इंडिया' की थीम पर आधारित है। इसमें
295 भारतीय और 328 विदेशी कंपनियां भाग ले रही हैं। साथ ही रक्षा मंत्री
ने पाकिस्तान बोट विवाद पर कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और डीआइजी बीके
लोशाली पर अनुशासनहीनता का मामला बनता है।
मनोहर पर्रिकर से जब पाकिस्तान बोट विवाद पर पूछा गया तो उन्होंने
कहा, 'पहले दिए गए अपने बयान पर मैं अब भी कायम हूं। हालांकि मैं कोस्ट
गार्ड की सफाई से संतुष्ट हूं। लेकिन उनके बयान की जांच होनी चाहिए और आरोप
सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।'
रक्षा मंत्री ने कहा कि देखिए भारत में 15-16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं।
अगर कोई सरकारी कर्मचारी गलत या झूठा बयान देता है, तो इसके लिए सरकार को
जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। अगर डीआइजी ने कोई गलत बयान दिया है, तो
उनके खिलाफ अनुशासनहीनता का मामला बनता है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई
की जाएगी।
दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक डीआइजी लोशाली ने दावा
किया कि उस नाव को नाव में सवार लोगों ने नहीं, बल्कि कोस्ट गार्ड द्वारा
धमाके में बर्बाद किया गया था। डीआइजी ने एक कार्यक्रम में दावा किया कि
उनके आदेश पर ही कोस्ट गार्ड ने नाव को उड़ाया था।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment