Tuesday, 7 April 2015

बचपन से लेकर युवावस्‍था तक यौन शोषण का शिकार हुई ये एक्‍ट्रेस

आपको आमिर खान की फिल्म 'डेल्ही बेली' की जर्नलिस्ट यानी पूर्णा जगन्नाथन तो याद होंगी। इस फिल्म में वह इमरान खान के साथ काफी हॉट सीन देने की वजह से काफी सुर्खियों में रही थीं।

वैसे आज उन्होंने उम्र के इस पड़ाव में भले ही बतौर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर कामयाबी की बुलंदियां छू ली हों, मगर उनका बचपन बहुत ही भयानक गुजरा है। जी हां, पूर्णा जगन्नाथन ने अपनी निजी जिंदगी के कुछ ऐसे कड़वे सच उजागर किए हैं, जिनके लिए वाकई में बहुत ही हिम्मत चाहिए।

पूर्णा ने खुलासा किया है कि नौ साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था और ये घृणित कार्य करने वाला उनका कोई पारिवारिक दोस्त ही था। इतना ही नहीं, युवावस्था में भी उन्हें इस तरह के भयानक हादसे से गुजरना पड़ा था।

वर्ल्ड बैंक के एक प्रोजेक्ट के लिए शूट किए गए वीडियो में उन्होंने बहुत ही भावुक और शक्तिशाली भाषण दिया है कि कैसे उन्हें अपने बचपन में शराबी पिता को झेलना पड़ा और फिर बाद में नौ साल की उम्र में कैसे उनके ही एक पारिवारिक दोस्त ने उनका यौन शोषण किया। इसके बाद वह कई बार इसकी शिकार हुईं।

अभी प्रेग्‍नेंट होने का रिस्‍क नहीं उठा सकतीं सनी लियोन!

सनी लियोन अभी प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती हैं। इस बात को खुद सनी ने स्वीकार किया हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सनी मां नहीं बनना चाहतीं। लेकिन सनी अभी ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि प्रेग्नेंट होने का रिस्क उठा सकें।

आईएएनएस की रिपोर्ट की मानें तो सनी लियोनी अभी मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं। जब सनी से पूछा गया कि क्या आपकी परिवार बढ़ाने को लेकर कोई योजना है, तो उन्होंने कहा, 'देखिए अगर मैं ऐसा कहूं कि मैं अपने परिवार के बारे में नहीं सोचती, तो यह बिल्कुल गलत होगा। दरअसल, मैं अभी शारीरिक तौर पर अभी प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं हूं। मैं बच्चे चाहती तो हूं, लेकिन फिलहाल एक साल तक मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं।'

हालांकि सनी लियोन इस बात का खुलासा नहीं किया कि उन्हें वह शारीरिक रूप से क्यों प्रेग्नेंसी के लिए तैयार नहीं हैं। क्या सनी लियोन को कोई शारीरिक परेशानी है या फिर बॉलीवुड में कदम जमाने में वह इन दिनों बहुत व्यस्त हैं।

'आप' नेता आतिशी का खुलासा, शांति की जिद से नहीं हुआ समझौता

आम आदमी पार्टी को एक और चिट्ठी मिली है। चिट्ठी में दावा किया गया है कि आप के अंदरूनी विवादों पर दोनों गुटों में समझौता होने वाला था, लेकिन प्रशांत भूषण के पिता शांति भूषण की जिद की वजह से समझौता नहीं हो पाया।

आप को ये चिट्ठी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने लिखा है। मारलेना ने ईमेल कर ये चिट्ठी पार्टी को भेजी थी। इस ईमेल में उन्होंने लिखा है कि शांति भूषण ने प्रशांत भूषण को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने केजरीवाल गुट से कोई समझौता किया तो वह घर छोड़ देंगे। बता दें कि आतिशी, योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की करीबी मानी जाती थीं, जिसके बाद पार्टी में विवाद बढ़ने पर उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था।

प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद आतिशी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ईमेल कर बताया कि उन्होंने योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण से अपनी राहें जुदा करने का ऐलान कर दिया है। उनकी यह नई चिट्ठी दोनों आप नेताओं के लिए बड़ा झटका माना जा सकता है।

भड़के योगराज, धौनी के बारे में दिया होश उड़ाने वाला बयान

टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की आलोचना की है। योगराज ने इस बार जो बयान दिया है वो बहुत चौंकाने वाला है।

योगराज ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में धौनी पर गुस्सा निकालते हुए ये तक कह डाला कि धौनी एक दिन कंगाल हो जाएंगे और भीख मांगेंगे, साथ ही ये भी कहा कि अगर वो पत्रकार होते तो धौनी को थप्पड़ तक जड़ देते। योगराज ने कहा, 'धौनी कुछ भी नहीं हुआ करते थे। मीडिया की वजह से ही उनको क्रिकेट में भगवान का दर्जा मिल गया। मीडिया ने उन्हें महान बना दिया जिसके वो कभी हकदार नहीं थे। एक समय थे जब वो कुछ नहीं थे लेकिन आज वो मीडिया के सामने हैं और मीडिया की ही बखियां उधेड़ते हैं। वो उसी मीडिया पर हंसते हैं जिसने उन्हें इतना चढ़ाया। वो उन्हीं भारतीय फैंस पर हंसते हैं जो उनके हर रन पर तालियां बजाते हैं।

इमानदारी से कहूं तो अगर मैं पत्रकार होता तो धौनी को थप्पड़ जड़ देता। धौनी अहंकारी हैं। जैसे रावण के अहंकार का अंत हुआ था वैसा ही एक दिन धौनी के साथ भी होगा। वो खुद को रावण से भी ऊपर समझता है। जैसा मुझे बाकी के खिलाड़ियों ने धौनी के बारे में बताया है, धौनी को वाकई शर्म आनी चाहिए। एक दिन आएगा जब धौनी भीख मांगने के लिए मजबूर हो जाएंगे और उनकी मदद करने वाला कोई नहीं होगा।'

अब तो केजरीवाल से कार और चंदा वापस मांगने लगे कार्यकर्ता

दिल्ली में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। सत्ता में आने से पहले और बाद में पार्टी के भीतर उपजे विवाद को देखकर पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हो गए हैं। समर्थकों की नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि अब वे पार्टी को दिये चंदे वापस मांग रहे हैं। एक समर्थक ने तो अरविंद केजरीवाल को दी ब्लू वैगन-आर कार वापस मांगा है। उन्होंने पार्टी को दान में दी गई सारी चीजें वापस मांगी है।

दरअसल, लंदन में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुंदन शर्मा ने आप पार्टी को यह कार दान में दी थी और अब उन्होंने ट्वीट के जरिये अपनी नाराजगी जताते हुए अपनी मांग सामने रखी है।

Friday, 27 March 2015

अब सोनिया के वश में नहीं है कांग्रेस को खड़ा करनाः हंसराज

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हासिए पर खड़ी कांग्रेस पर बाहर और अंदर से लगातार हमले हो रहे हैं। कभी राहुल तो कभी वाड्रा को लेकर पार्टी को लगातार हमले झेलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इतने महत्वपूर्ण समय में छुट्टी पर चले जाने को लेकर विरोधियों का तीखा हमला झेल रही कांग्रेस में अब अंदर से भी सवाल उठने खड़े हो गए हैं।

गांधी परिवार के करीबी और पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज ने प्रियंका गांधी को आगे लाने की वकालत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल तो मार्केट में ही नहीं हैं और कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना बेचारी सोनिया के वश की बात नहीं है। भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस अब कभी दोबारा खड़ी नहीं हो सकेगी क्योंकि लोग अब इनकी सुनने तक को तैयार नहीं हैं।

भारद्वाज का मानना है कि अगर कांग्रेस को दोबारा खड़ा करना है तो प्रियंका को आगे लाना होगा। प्रियंका को आगे लाए बिना यह संभव नहीं है। लोकसभा चुनाव के बाद सोनिया-राहुल पर पार्टी नेताओं ने पहले भी हमले किए हैं लेकिन पहली बार गांधी परिवार के किसी वरिष्ठ नेता ने दोनों नेताओं पर सार्वजनिक और तीखा हमला बोला है।


जर्मनविंग्स क्रैशः को-पायलट ने कर दी 150 लोगों की हत्या!

जर्मनविंग्स प्लेन क्रैश को लेकर नए खुलासे ने विमानन क्षेत्र के लिए एक नया डर पैदा कर दिया है। बताया गया है कि विमान के को -पायलट ने जानबूझकर उसे ध्वस्त कर दिया। शायद को- पायलट अवशादग्र्स्त था। यद दावा फ्रांसिसी अभियोजक का है। अगर यह सच्चाई है तो विमान के पायलट ने 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी।

मार्सेले के अभियोजक ब्राइस रॉबिन ने कहा कि विमान का कमांडर संभवत: शौचालय जाने के लिए कॉकपिट से बाहर निकला और वह फिर अंदर नहीं आ सका। को-पायलट ने कॉकपिट को अंदर से लॉक कर लिया था। को-पायलट आंद्रेस लुबित्ज ने विमान संचालित कर 'जाबूझकर' विमान को नीचे गिरने दिया जिसके विमान दक्षिणी फ्रांस में एल्प्स पर्वत से टकरा गया।

रॉबिन ने कहा कि को-पायलट ने 'जानबूझकर इस विमान को ध्वस्त किया।' यह सूचना ब्लैक बॉक्स कॉकपिट वॉयस रेकार्डर से मिली है, लेकिन रॉबिन ने कहा कि कमांडर पायलट के कॉकपिट छोड़ने के बाद को-पायलट ने एक शब्द नहीं कहा। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले तक बिलकुल सन्नाटा था, दिल की धड़कनें तक सुनी जा सकती थी।