Showing posts with label फ्रांस. Show all posts
Showing posts with label फ्रांस. Show all posts

Friday, 27 March 2015

जर्मनविंग्स क्रैशः को-पायलट ने कर दी 150 लोगों की हत्या!

जर्मनविंग्स प्लेन क्रैश को लेकर नए खुलासे ने विमानन क्षेत्र के लिए एक नया डर पैदा कर दिया है। बताया गया है कि विमान के को -पायलट ने जानबूझकर उसे ध्वस्त कर दिया। शायद को- पायलट अवशादग्र्स्त था। यद दावा फ्रांसिसी अभियोजक का है। अगर यह सच्चाई है तो विमान के पायलट ने 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी।

मार्सेले के अभियोजक ब्राइस रॉबिन ने कहा कि विमान का कमांडर संभवत: शौचालय जाने के लिए कॉकपिट से बाहर निकला और वह फिर अंदर नहीं आ सका। को-पायलट ने कॉकपिट को अंदर से लॉक कर लिया था। को-पायलट आंद्रेस लुबित्ज ने विमान संचालित कर 'जाबूझकर' विमान को नीचे गिरने दिया जिसके विमान दक्षिणी फ्रांस में एल्प्स पर्वत से टकरा गया।

रॉबिन ने कहा कि को-पायलट ने 'जानबूझकर इस विमान को ध्वस्त किया।' यह सूचना ब्लैक बॉक्स कॉकपिट वॉयस रेकार्डर से मिली है, लेकिन रॉबिन ने कहा कि कमांडर पायलट के कॉकपिट छोड़ने के बाद को-पायलट ने एक शब्द नहीं कहा। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले तक बिलकुल सन्नाटा था, दिल की धड़कनें तक सुनी जा सकती थी।

Tuesday, 10 March 2015

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ओलंपिक पदक विजेताओं समेत 10 की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेटीना में यूरोप के लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो 'ड्रॉप्ड' की शूटिंग के दौरान हुए हेलीकॉप्टर हादसे में फ्रांस के दो ओलंपिक पदक विजेताओं और एक नौकायन चैंपियन महिला समेत दस लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार सोमवार शाम तकरीबन सवा पांच बजे हुई। अर्जेटीना के पश्चिमोत्तर प्रांत ला-रियोजा के सुरक्षा प्रमुख सार अंगुलो ने बताया कि विला कैस्टेली (राजधानी ब्यूनस आयर्स से तकरीबन 1170 किमी दूर) के समीप रियलिटी शो की शूटिंग चल रही थी। उसी दौरान यूरोकॉप्टर के दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। दुर्घटना में दोनों हेलीकॉप्टर में सवार फ्रांस के आठ और अर्जेटीना के दोनों पायलटों की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे जांच अधिकारी फिलहाल हादसे की वजहों की जांच-पड़ताल में जुटे हैं।

ला-रियोजा की सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार हादसे में मरने वालों में फ्रांस की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता तैराक कैमिले मफत (25), मुक्केबाजी में कांस्य पदक जीतने वाले एलेक्सिस वैस्टाइन (28) और विश्व प्रसिद्ध महिला नौका चालक फ्लोरेंस ऑर्थर शामिल हैं। मफत ने लंदन ओलंपिक (2012) के 400 मीटर के फ्रीस्टाइल में स्वर्ण, 200 मीटर के फ्रीस्टाइल में रजत और 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वैस्टाइन ने बीजिंग ओलंपिक (2008) में लाइट वेल्टरवेट डिवीजन में कांस्य पदक हासिल किया था। फ्लोरेंस विश्व की बेहतरीन नौका चालकों में एक थीं।