| सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक |
यूजर्स को मनोरंजन का एक और साधन प्रदान करते हुए विश्व प्रसिद्ध सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने एक नया फीचर लांच किया है। अपने एंड्रायड और आईओएस एप को अपडेट करते हुए फेसबुक ने यूजर्स को फेसबुक फोटोज का एक विभिन्न फीचर दिया है।
इस नए फीचर की मदद से फेसबुक यूजर्स अपनी प्रोफाइल पर फोटो अपलेड करते समय फोटो पर स्टिकर चिपका सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने खासतौर पर इमोटिकॉन्स की 52 कैटेगरी बनाई हैं। इन स्टिकर्स को यूजर्स अपनी फोटो पर ड्रैग, पिंच, स्ट्रेच और रोटेट कर चिपका सकते हैं।
फेसबुक ने बताया कि फोटो पर स्टिकर लगाने के साथ उस पर कैप्शन लिख सकने की सुविधा भी मौजूद है। इसका मतलब है अब आपको अलग से किसी फोटो एडिट एप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी से मिली सूचना के अनुसार इस नए फीचर में फेसबुक ने डिसलाइक का ऑप्शन भी डाला है। यह ऑप्शन यूजर्स के लिए नया एवं रोमांचक रहेगा। लेकिन फिलहाल यह सुविधा भारत में नहीं आई है।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi