Showing posts with label फीरोजाबाद. Show all posts
Showing posts with label फीरोजाबाद. Show all posts

Thursday, 12 March 2015

फीरोजाबाद में दो हिस्सों में बंटी रांची राजधानी एक्सप्रेस

रांची से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (2439) आज फीरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार होने से बच गई। यह घटना कपलर टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में विभाजित होने के कारण हुई।

स्टेशन पार करते ही एक झटके से कपलर टूटते ही इंजन अलग होकर एक किलोमीटर दूर निकल गया। जबकि बोगियां स्टेशन पर ही रह गईं। गनीमत रही कि उस समय ट्रैक पर पीछे से कोई दूसरी ट्रेन नहीं आ रही थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया और आनन फानन कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल राजधानी एक्सप्रेस के ट्रैक पर आने वालीं दूसरी ट्रेनों को पिछले स्टेशन पर ही रोका गया। फिर इंजन को बैक कर पीछे ले जाकर उसे बोगियों से जोड़ा गया। करीब पौने घंटे बाद राजधानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना के दौरान कोलकाता-दिल्ली रेलवे मार्ग पूरी तरह बंद रहा। जिसके कारण संगम एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेन प्रभावित हुईं।