Showing posts with label पंजाब. Show all posts
Showing posts with label पंजाब. Show all posts

Wednesday, 18 March 2015

पंजाब में 125 करोड़ घाटे का बजट पेश

पंजाब के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा ने बुधवार को विधानसभा में 2015-16 के लिए राज्य का बजट पेश किया। कुल 79314 करोड़़ रुपये का बजट पेश किया गया है। यह 125 करोड़़ रुपये घाटे का बजट है। जनता पर कोई नया टैक्स नहीं थोपा गया है। बजट में कृषि सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों को राहत देते हुए सरकार ने कृषि के सहायक धंधों के लिए बिजली के दामों में कटौती की है।

कई लोकलुभावन घोषणाएं भी इस बजट में की गई हैं। 50 करोड़़ की भगत पूर्ण सिंह योजना का ऐलान किया गया। विकास के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना का ऐलान किया गया है। इसके लिए 600 करोड़़ रुपये का प्रावधान है। हर जिले में गौशाला बनाने का भी ऐलान बजट में किया गया है।

बजट के प्रमुख बिंदु
- अमृतसर के पर्यटन व संस्कृति से जुडे कार्यों के लिए 500 करोड़़।
- भठिंडा के जोधपुर रुमाणा गांव में मछली पालन के लिए क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र।
- भठिंडा व अमृतसर जिले में आधुनिक थोक मछली बाजार।
- गुरु अंगद देव यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी साइंसेज को 20 करोड़़।
- बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को 50 करोड़।
- पठानकोट व फिरोजपुर में नए मॉडल डिग्री कालेज।
- पटियाला में स्पोर्ट्स कालेज व एरोनोटिक इंस्टीट्यूट।
- पंजाबी यूनिवर्सिटी को 60 करोड़।
- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को 50 करोड़।
- हर जिले में नशा स्वास्थ्य पुनर्वास केंद्र की स्थापना होगी।
- कैंसर व नशा मुक्ति चिकित्सा ढांचे के निर्माण के लिए 100 करोड़।

Thursday, 26 February 2015

पंजाब निकाय चुनावों में अकाली दल-भाजपा को जबरदस्‍त सफलता

पंजाब में नगर निकायों में अकाली दल-भाजपा ने जबरदस्त सफलता प्राप्त की है और अब तक घोषित परिणामों में गठबंधन को 2,037 वार्डों में से 1161 में जीत मिली है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासोन्मुखी नीतियों के प्रति जनादेश बताया।

घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार 122 नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल 2,037 वार्डों में अकाली दल ने 813 पर और भाजपा ने 348 पर जीत हासिल की है। इन चुनावों में मजबूत होने की कोशिश कर रही कांग्रेस को 253 वार्डों से संतोष करना पड़ा। 624 वार्डों पर निर्दलीयों का कब्जा रहा।

इससे पहले बुधवार को प्रदेश की 122 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान शांतिपूर्ण रहा और राज्य चुनाव आयोग के अनुसार करीब 80 प्रतिशत मतदान का अनुमान है। शुरुआती खबरों के अनुसार राज्य के कुछ भागों में सुबह बारिश के बावजूद करीब 80 प्रतिशत मतदान हुआ।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi