Showing posts with label आमिर खान. Show all posts
Showing posts with label आमिर खान. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

जानें, आमिर खान ने क्‍यों सरेआम कमल हासन से मांगी माफी!

फिक्की फ्रेम्स 2015 में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। आमिर खान ने सार्वजनिक तौर पर कमल हासन से माफी मांग कर सभी को हैरान कर डाला!

दअरसल, 2013 में जब कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर बैन लगाया गया था, तब आमिर खान ने उनका साथ नहीं दिया था और उन्हें इस बात का काफी दुख है। इसलिए जब वह इस कार्यक्रम में कमल हासन से मिले तो उनसे माफी मांगने का मौका नहीं चूका।

आमिर ने कहा, 'कमल हासन, मैं उस वक्त आपका साथ नहीं देने के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जब 2013 में आपकी फिल्म 'विश्वरूपम' पर बैन लगाया गया था। मैं उस वक्त अपने काम में खोया हुआ था और मुझे इस बात का अहसास भी नहीं हुआ था, मगर मेरे ख्याल से इस तरह के मामलों में हम सभी फिल्मकारों को एक दूसरे के साथ खड़े होना चाहिए।'

Wednesday, 4 March 2015

एआईबी पर फिर बोले आमिर, कहा हो गए थे भावुक

एआईबी रोस्ट को लेकर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने एक बार फिर बयान दिया है। इस बार उनका कहना है कि इस विवादित वीडियो को लेकर पहले दिया गया उनका बयान नैतिकता पर नहीं था बल्कि उन्होंने भावुक होकर बयान दिया था।

दरअसल आमिर ने इस विवादित शो की आलोचना की थी जिसके बाद इंडस्ट्री के लोगों ने आमिर का विरोध किया था। आमिर का विरोध करने वाले लोगों ने भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला दिया था।

अब एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटर्व्यू में आमिर ने कहा, 'मैं जानता हूं कि अगर आप रोस्ट में जाते हैं तो आपको एक-दूसरे की बेइज्जती करनी होती है। लेकिन शो में उन लोगों को भी निशाना बनाया गया जो उसका हिस्सा नहीं थे, जैसे फरीदा जलाल, रीमा लागू और एक खूबसूरत यंग लड़की जिसे मैं दिल से चाहता हूं।'

आमिर ने आगे कहा, 'मैं उस यंग लड़की को तब से जानता हूं जब वो बच्ची थी। वो जातिवाद और भद्दे मजाक का शिकार हुई। वो जानती भी नहीं थी कि लाइव ऑडियंस वो देख रही है और वो खुद को इससे बचा नहीं सकती। ये गलत है। जब मैंने इस शो को हिंसक कहा, तो मेरा ये मतलब था। जिन फिल्मों में हम हिंसा दिखाते हैं, वो काल्पनिक होती हैं लेकिन ये लड़की असली है। तो मेरी प्रतिक्रिया नैतिक नहीं बल्कि भावुक थी।'

Friday, 27 February 2015

इस फिल्म में 4 बेटियों के पिता बनेंगे आमिर!

ये तो सभी जान गए हैं कि आमिर खान नितेश तिवारी की अगली फिल्म 'दंगल' में 55 साल के एक रैसलर का रोल कर रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में आमिर चार टीनेज लड़कियों के पिता की भूमिका में होंगे।

एक सूत्र ने कहा, 'अभी तक किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है लेकिन हमें ऐसी लड़कियों की तलाश है जो 14-18 साल की दिखती हों। हालांकि बहुत सारे नामों पर चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक किसी को कास्ट नहीं किया गया है।'

कहा जा रहा है कि फिल्म महिला रैसलर कोच महावीर सिंह फोगाट की कहानी पर आधारित है। महावीर ने तीन महिला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट को ट्रेनिंग दी थी। ये मेडलिस्ट महावीर की बेटियां गीता, बबीता कुमारी और उनकी भतीजी विनेश हैं।

एक सूत्र ने कहा, 'पूरी फिल्म में आमिर के चार अलग-अलग लुक्स हैं और उनमें से एक लुक 55 साल के पिता का होगा। सूत्र ने कहा, 'आमिर के सभी लुक अभी फाइनल नहीं हुए हैं। हम उनपर अलग-अलग लुक ट्राई कर रहे हैं।' हालांकि वो कास्टिंग के काम में शामिल नहीं हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा लड़कियों को कास्ट करने के लिए जल्द ही छोटे शहरों में ऑडिशन्स करेंगे। हम एक्टर्स नहीं परफोर्म्स तलाश रहे हैं, जो देहाती लुक अच्छे से निभा सकें।'