Showing posts with label कमल हासन. Show all posts
Showing posts with label कमल हासन. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

जानें, आमिर खान ने क्‍यों सरेआम कमल हासन से मांगी माफी!

फिक्की फ्रेम्स 2015 में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। आमिर खान ने सार्वजनिक तौर पर कमल हासन से माफी मांग कर सभी को हैरान कर डाला!

दअरसल, 2013 में जब कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' पर बैन लगाया गया था, तब आमिर खान ने उनका साथ नहीं दिया था और उन्हें इस बात का काफी दुख है। इसलिए जब वह इस कार्यक्रम में कमल हासन से मिले तो उनसे माफी मांगने का मौका नहीं चूका।

आमिर ने कहा, 'कमल हासन, मैं उस वक्त आपका साथ नहीं देने के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जब 2013 में आपकी फिल्म 'विश्वरूपम' पर बैन लगाया गया था। मैं उस वक्त अपने काम में खोया हुआ था और मुझे इस बात का अहसास भी नहीं हुआ था, मगर मेरे ख्याल से इस तरह के मामलों में हम सभी फिल्मकारों को एक दूसरे के साथ खड़े होना चाहिए।'