Showing posts with label south africa. Show all posts
Showing posts with label south africa. Show all posts

Friday, 20 February 2015

सेमीफाइनल में हारेगा भारत, विश्‍व कप को मिलेगा नया चैम्पियन!

इन दिनों विश्व कप को लेकर 'व्हाट्स एप' पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित मौजूदा विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट पूरी तरह फिक्स है और इस बार कोई नई टीम विश्व चैंपियन बनेगी।

इस मैसेज में वर्ल्ड कप के सभी मुकाबलों में कौन सी टीम विजेता बनकर उभरेगी और कौन टीम फाइनल में पहुंचेगी इसकी भविष्यवाणी की गई है। इसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और श्रीलंका की टीमें सेमीफाइल में पहुंचेंगी और दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व कप अपने नाम करेगा।

इसके अनुसार भारत रविवार को दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाला मुकाबला हार जाएगा, लेकिन इससे भी चौंकाने वाली बात तब होगी जब जिम्बाब्वे भी भारत को हरा देगा। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक हुए ग्रुप मैचों के नतीजे इस मैसेज से पूरी तरह मेल खाते हैं।

मैसेज के मुताबिक ग्रुप में न्यूजीलैंड अपने सभी मैच जीत कर टॉप पर होगी तो वहीं ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका सबसे ऊपर रहेगी। भविष्यवाणी के अनुसार ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया और ग्रुप बी में भारत नंबर दो की टीमें होगी।

नॉक आउट के पहले चरण में भारत के सामने न्यूजीलैंड की टीम होगी जिसे मात देकर भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगी जहां ऑस्ट्रेलिया उसे हरा कर फाइनल का सफर पूरा करेगी।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi 
 

इस टीम को विराट कोहली से डर नहीं लगता

विराट कोहली भले ही विश्व कप क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजी के मुख्य आधार हों, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो की माने तो टीम मैनेजमेंट ने रविवार को होने वाले इस मैच से पहले कोहली के लिए किसी तरह की रणनीति नहीं बनाई है। 

डोमिंगो ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि विराट पिछले दो वर्षों से भारत का बेहतरीन बल्लेबाज है। उनके रिकॉर्ड शानदार हैं। वह निश्चित तौर पर बल्लेबाजी लाइन अप का मुख्य आधार है। भारत की बल्लेबाजी बहुत अच्छी है और बल्लेबाजी लाइनअप में किसी एक खिलाड़ी को निशाने पर रखना हमारी शैली नहीं है। हम इस तरह से अपनी रणनीति नहीं बनाते हैं। हम पूरी टीम को सम्मान की दृष्टि से देखते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि उनकी बल्लेबाजी लाइन अप में शुरू से लेकर आखिर तक मैच विजेता हैं।

पुराने रिकॉर्ड की कोई अहमियत नहीं :

डोमिंगो से जब पूछा गया कि दक्षिण अफ्रीका यानी प्रोटियाज ने अब तक मौजूदा चैंपियन को विश्व कप में तीनों मुकाबलों (1992, 1999 और 2011) में हराया है तो उन्होंने कहा कि भारत को पिछले रिकॉर्ड को देखकर कम करके नहीं आंका जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी कोच ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि हम इस बारे में इस तरह से सोचते हैं। हमारा पूरा ध्यान तैयारियों पर है। मैं नहीं जानता कि इसका मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा या नहीं, लेकिन हम भारत को हल्के में नहीं ले सकते हैं। भारत अभी मौजूदा विश्व चैंपियन है और उसकी वनडे टीम शानदार है। रविवार को जब खेलेंगे तो हमने पहले क्या किया था वह खास मायने नहीं रखेगा।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi