डोमिंगो ने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि विराट पिछले दो वर्षों से
भारत का बेहतरीन बल्लेबाज है। उनके रिकॉर्ड शानदार हैं। वह निश्चित तौर पर
बल्लेबाजी लाइन अप का मुख्य आधार है। भारत की बल्लेबाजी बहुत अच्छी है और
बल्लेबाजी लाइनअप में किसी एक खिलाड़ी को निशाने पर रखना हमारी शैली नहीं
है। हम इस तरह से अपनी रणनीति नहीं बनाते हैं। हम पूरी टीम को सम्मान की
दृष्टि से देखते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि उनकी बल्लेबाजी लाइन अप में
शुरू से लेकर आखिर तक मैच विजेता हैं।
पुराने रिकॉर्ड की कोई अहमियत नहीं :
डोमिंगो से जब पूछा गया कि दक्षिण अफ्रीका यानी प्रोटियाज ने अब तक
मौजूदा चैंपियन को विश्व कप में तीनों मुकाबलों (1992, 1999 और 2011) में
हराया है तो उन्होंने कहा कि भारत को पिछले रिकॉर्ड को देखकर कम करके नहीं
आंका जा सकता है। दक्षिण अफ्रीकी कोच ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि हम इस बारे
में इस तरह से सोचते हैं। हमारा पूरा ध्यान तैयारियों पर है। मैं नहीं
जानता कि इसका मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा या नहीं, लेकिन हम भारत को हल्के
में नहीं ले सकते हैं। भारत अभी मौजूदा विश्व चैंपियन है और उसकी वनडे टीम
शानदार है। रविवार को जब खेलेंगे तो हमने पहले क्या किया था वह खास मायने
नहीं रखेगा।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi
No comments:
Post a Comment