Showing posts with label रेल प्रबंधक. Show all posts
Showing posts with label रेल प्रबंधक. Show all posts

Thursday, 26 March 2015

ट्रेन में अकेले सफर करने वाली महिला को रेलवे देगा खास सुविधा

 ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को रेलवे पहली अप्रैल से अलग बर्थ मुहैया कराएगा। ट्रेन के सफर में महिलाओं से बढ़ती छेड़छाड़ पर रेल मंत्रालय काफी गंभीर है। अकेले सफर करने वाली महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं ज्यादा होती हैं।

लिहाजा अब अकेली सफर करने वाली छह महिलाओं का ग्रुप बनाया जाएगा। प्रत्येक छह महिलाओं के ग्रुप को आरक्षित बोगी के बीच वाले कूपे में छह बर्थ उपलब्ध कराई जाएंगी। उस बर्थ पर किसी पुरुष यात्रियों को बैठने तक नहीं दिया जाएगा। इसकी सूचना टीटीई के अलावा ट्रेनों में सुरक्षा को तैनात जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ को भी उपलब्ध होगी।

अपर मंडल रेल प्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि इस संबंध रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के मुताबिक रिजर्वेशन सिस्टम में बदलाव किया जा रहा है। नीचे की बर्थ उपलब्ध होने पर ही मिल जाएगी। टीटीई को विशेष अधिकार दिया गया है कि ट्रेन में नीचे की बर्थ खाली होने या होते ही वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को उपलब्ध कराएंगे। गर्भवती महिलाओं को आरक्षण फार्म पर गर्भवती होने की जानकारी भरना पड़ेगा तभी यह सुविधा मिल पाएगी।