Showing posts with label मणिशंकर अय्यर. Show all posts
Showing posts with label मणिशंकर अय्यर. Show all posts

Tuesday, 3 March 2015

अफजल के खिलाफ नहीं थे पर्याप्‍त सबूत, फिर भी दी फांसी: मणिशंकर

 कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है। मणिशंकर का कहना है कि संसद भवन पर हमले के दोषी अफजल गुरु को जब फांसी पर लटकाया गया, तो वह बहुत परेशान हुए थे। साथ ही मणिशंकर का यह भी कहना है कि अफजल गुरु के खिलाफ पर्याप्त सबूत न होने के बावजूद उसे फांसी की सजा दे दी गई।

मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'अफजल गुरु को जब फांसी दी गई, तो मुझे बहुत दुख हुआ था। तब मैं बहुत परेशान हो था। अफजल गुरु के खिलाफ इतने सबूत ही नहीं थे, जिनके दम पर उसे फांसी की सजा दी जाती।'

मणिशंकर अय्यर यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि अफजल गुरु के परिवार को उनके शव के अवशेष सौंप देने चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अफजल गुरु के परिवार के साथ अन्याय किया गया है। मैं हमेशा से ही मानता आया हूं कि अफजल गुरु के परिवार को उनके शव के अवशेष सौंप देने चाहिए।'