Showing posts with label जयंत मलैया. Show all posts
Showing posts with label जयंत मलैया. Show all posts

Thursday, 19 March 2015

मप्र के वित्तमंत्री की पत्नी समेत 3 लोगों से ट्रेन में लूटपाट

प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया की पत्नी और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुधा मलैया सहित तीन रेल यात्रियों के साथ जबलपुर-निजामुद्दीन ट्रेन में लूटपाट की गई। हथियार बंद लोगों ने एसी कोच में घुसकर लूटपाट की। घटना की पुष्टि मध्यप्रदेश रेल पुलिस के विशेष महानिदेशक मैथिलीशरण गुप्त ने की है।

बताया जाता है कि ट्रेन के एसी कोच में सुधा मलैया जा रही थीं तभी मथुरा के आगे कुछ हथियार बंद लोग घुस गए। उन्होंने सुधा मलैया सहित तीन अन्य कूपों में बैठे रेल यात्रियों को डराया धमकाया। उनसे जेवरात और नकदी राशि लूटपाट कर फरार हो गए।

सुधा मलैया से लुटेरे करीब 20 हजार रुपए नकदी सहित सोने की चैन छीनकर ले गए। घटना की रिपोर्ट निजामुद्दीन स्टेशन पर कराई गई है। अपुष्ट सूचनाओं के मुताबिक ट्रेन में सुधा मलैया के साथ वित्त मंत्री जयंत मलैया भी थे लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुष्ट सूत्रों के मुताबिक ट्रेन में सुधा मलैया ही सफर कर रही थीं।