![]() |
| अरविंद केजरीवाल |
दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास पर मोदी ने केजरीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों के ही चेहरों पर मुस्कान थी। इस मौके पर केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया। दोनों नेताओं ने दिल्ली के विकास में सहभागिता की बात भी कही।
मुलाकात के दौरान केजरीवाल ने पीएम को रामलीला मैदान में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता भी दिया। हालांकि पीएम 14 फरवरी को महाराष्ट्र जा रहे हैं जिस वजह से वह उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। आज होने वाली इस मुलाकात में केजरीवाल के करीबी मनीष सिसौदिया भी शामिल थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की केजरीवाल से यह पहली मुलाकात थी।
Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:
Post a Comment