Thursday, 12 February 2015

भूमि अधिग्रहण बिल पर 'मोदी' के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे 'अन्ना'!

अन्ना हजारे
अन्ना हजारे
भूमि अधिग्रहण बिल पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अन्ना 24 फरवरी को समाजसेवी मेधा पाटकर और 17 संगठनों के साथ दिल्ली में भाजपा सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करेंगे।

इससे पहले स्वामी अग्निवेश ने कल बताया कि हम किसानों, आदिवासियों को एकत्रित कर केंद्र की सरकार के सामने उनके बुनियादी सवालों को उठाएंगे। इसकी शुरूआत हम तेलंगाना में कर चुके हैं। उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को किसान विरोधी और उद्योगपति हितैषी बताते हुए कहा कि वह आदिवासियों, किसानों के साथ मिलकर पलवल से दिल्ली की ओर मार्च करेंगे क्योंकि उस समय संसद का सत्र भी चल रहा होगा। उन्होंने कहा, पलवल वही स्थान है जहां भारत लौटने पर महात्मा गांधी पहली बार गिरफ्तार हुए थे।

Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi

No comments:

Post a Comment