Showing posts with label special court. Show all posts
Showing posts with label special court. Show all posts

Thursday, 19 February 2015

कोल ब्‍लॉक घोटाला: हिंडाल्‍को मामले में सीबीआई की जांच हुई पूरी

कोल ब्‍लॉक घोटाला
कोल ब्‍लॉक घोटाला
सीबीआई ने विशेष अदालत को बताया कि कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में कथित रूप से शामिल हिंडाल्को और दूसरी कंपनियों के खिलाफ हो रही जांच पूरी कर ली गई है। विशेष अदालत ने इस मामले में सीबीआई को अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट 11 मार्च तक सौंपने के लिए कहा है।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सीबीआइ को बताया कि कोल ब्लॉक आवंटन में हिंडाल्को का किसी भी तरह का पक्ष नहीं लिया गया था। तालाबीरा-2 कोल ब्लॉक में सबकुछ निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री का यह बयान सीबीआइ द्वारा कोर्ट में दाखिल प्रोग्रेस रिपोर्ट का एक हिस्सा है। जांच एजेंसी ने उनसे उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला द्वारा लिखे गए पत्रों के आलोक में सवाल किए थे, जिसमें बिड़ला ने तालाबीरा-2 कोल ब्लॉक के हिंडाल्को को आवंटित किए जाने का अनुरोध किया था। बिड़ला ने सात मई 2005 व 17 जून 2005 को ये पत्र लिखे थे।



Source: Dainik Jagran Latest News in Hindi